प्रदेश में एक बार फिरसे लगातार महामारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों तक मामले कम थे लेकिन अब मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। महाराष्ट्र, केरल समेत अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी अचानक से संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं। पिछले एक माह से प्रदेश में नए केसों की संख्या औसतन 100 से कम थी, लेकिन अब अधिक हो गया है।
लगातार बढ़ते संक्रमण को दूसरी लहर कहा जा रहा है। काफी स्थानों पर लॉकडाउन लगा दिया गया है। हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में बढ़ते केसों को देखते हुए यहां सतर्कता बढ़ाई गई है।

केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए, देश के कई राज्यों में नए मरीजों की संख्या में इजाफा होने पर अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा में महामारी को बैकफुट पर लाने के बाद अब लोगों द्वारा इसे हलके में लेना भारी पड़ने लगा है। प्रदेश में पिछले महीने के बजाए गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लगातार 6 दिनों से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
प्रदेश समेत देश में भी महामारी का संकट फिर से गहराता जा रहा है। एक महीने पूर्व जहां प्रदेश में हर दिन नए मरीजों के मिलने का ग्राफ 100 से नीचे आ गया था, वहीं अब औसतन रोजाना 100 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। देश में वैक्सीनेशन ड्राइव भी तेज हो गई है। अब तक 1 करोड़ से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
फरीदाबाद की बात करें तो यहां, फ़िलहाल ज़्यादा मामले नहीं आ रहे हैं लेकिन हमें सतर्कता दिखाना ज़रूरी है। वो मंज़र अभी कैद ही होंगे आँखों में जब सब बंद था, तो वो पल फिरसे ना गुज़रे इसके लिए आप सभी को सजग रहने की ज़रूरत है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…