Categories: CrimeFaridabad

दो फैक्ट्रियों में लगी आग, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

मंगलवार की सुबह सरूरपुर की गली नंबर 3 में स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री और एनएचपीसी चौक पर स्थित रबड़ फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग किस कारण लगी है, इसके बारे में अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रही है अभी कारणों का कुछ पता नहीं चला है।

दो फैक्ट्रियों में लगी आग, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

जिले में अलग-अलग स्थान पर दो फैक्ट्रियों में आग लगने का मामला सामने आया है। लेकिन आग लगने की वजह से किसी की जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

आग की वजह से फैक्ट्री में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया है। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों आग बुझाने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार सरूरपुर इंडस्ट्रियल इलाके की गली नंबर 3 में सूर्या नामक कंपनी में प्लास्टिक बनाने का कार्य किया जाता है। लगभग सुबह 7:00 बजे कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के द्वारा देखा गया कि कंपनी में आग लग गई है। उसके द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन कंपनी में प्लास्टिक होने की वजह से आग बढ़ती रही।

जिसके बाद कर्मचारियों के द्वारा फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई । कंपनी में काम करने वाले बबलू ने बताया कि रात के समय करीब 6 लोग कंपनी में कार्य कर रहे थे। लेकिन आग लगने के बाद सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्होंने बताया फायर ब्रिगेड के द्वारा आग को बुझाने पर कार्य किया जा रहा है।

वही सराय ख्वाजा क्षेत्र क्षेत्र में एक रबड़ की फैक्ट्री में आग लगी है। बताया जा रहा है इस फैक्ट्री में करीब 7 मजदूर काम करते हैं। लेकिन रात को काम खत्म करने के बाद सभी मजदूर अपने घर चले गए थे। जिस वक्त फैक्ट्री में यह हादसा हुआ उस वक्त फैक्ट्री में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।

दमकल की गाड़ी के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों फैक्ट्रियों में आग किस कारण लगी है ।इसकी जांच की जाएगी। लेकिन अभी तक किसी भी व्यक्ति की के झुलसने की कोई सूचना नहीं है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago