फर्जी काॅल करके दे रहे नौकरी का वादा, बेरोजगार हो रहे है जालसाजों के शिकार

महामारी के बाद जिले के सैकड़ों की संख्या में युवाओं की नौकरी चली गई है। जिसकी वजह से उन युवाओं को फर्जी जाॅब ऑफर लेटर के जरिए ठगा जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को हरियाणा पुलिस के द्वारा एडवाजरी जारी की है। उसके साथ साथ टिव्टर पर भी लोगों को जागरूक करने के लिए टिव्ट किया है।


हरियाणा पुलिस के महानिदेशक मनोज यादव ने युवाओं को नौकरी का झांसा देकर फर्जी जाॅब आॅफर लेटर से बचने के लिए कहा है।

फर्जी काॅल करके दे रहे नौकरी का वादा, बेरोजगार हो रहे है जालसाजों के शिकार

उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं समेत व्यक्तियों की नौकरी गई है। जिसकी वजह से वह ऑन जॉब के लिए अप्लाई करते है। अप्लाई करने के बाद उनके पास उक्त कंपनी के द्वारा फोन आता है और वह उसको इंटरव्यू के लिए बुलाते है।

जिसके बाद उनको कुछ पैसे रजिस्ट्रेशन के मांगते है और व्यक्ति नौकरी पाने की खुशी में दे भी देता है। जिसके बाद व्यक्ति को एक स्लिप और जॉब अपांइटमेंट लैटर दिया जाता है। कई बार यह भी कहा जाता है कि लेटर केंद्र सरकार के प्राधिकरणों द्वारा भेजे जाएगा। उस फर्जी नियुक्ति पत्रों के बहाने से आवेदकों से पैसों की मांग भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह जालसाज पहले आवेदकों को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजते हैं और फिर उन्हें दिए गए मोबाइल नंबर पर नाम व फाइल नंबर लिख कर एसएमएस करने को कहते हैं । इसके बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर बैंक व ऑनलाईन मोड द्वारा राशि का भुगतान करने के लिए कहा जाता है। समय पर सिक्योरिटी राशि का भुगतान नहीं करने पर नियुक्ति पत्र रद्द करने के लिए भी चेतावनी दी जाती है।

अरग इस तरह से कोई भी व्यक्ति आपसे दस्तावेज की मांग करता है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि इस तरीके से आपकी जाॅब ना होने के फायदा उठाकर आपसे पैंसे ठगे जा सकते है।

टिव्टर करके दी जानकारी


हरियाणा पुलिस के द्वारा टिव्टर के माध्यम से कहा गया है कि रहे सावधान, फर्जी जाॅब आॅफर लेटर के जरिए ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहें/ धोखेबाज केंद्र/राज्य सरकार द्वारा आफर अपाइंटमेंट लेटर भेजने का दावा कर फर्जी नियुक्ति पत्रों के बहाने पैसों की कर रहें मांग ऐसे मामले तुरंत हरियाणा पुलिस में करें रिपोर्ट। इस मैसेज को 46 लोगों के द्वारा रिटिव्ट किया है। वहीं 164 लोगों के द्वारा लाइक किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago