नई तकनीकों से लैस बसें चलेंगी अब फरीदाबाद की सड़कों पर, इन रास्तों का किया गया है चयन

हमारे जिले फरीदाबाद में किसी एक कॉलनी से दूसरे कॉलनी जाना हो या एक जगह से दूसरी जगह जाना हो तो उसके लिए लोगो को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थी। मगर अब फरीदाबाद वासियो को इससे जल्द ही राहत मिलने वाली है।

नई तकनीकों से लैस बसें चलेंगी अब फरीदाबाद की सड़कों पर, इन रास्तों का किया गया है चयन

आपको बता दे सरकार ने लोगो के लिए इस मुसीबत का समाधान निकाल दिया है। फरीदाबाद जिले में 2 नई सिटी बसें शुरू हो चुकी है। बताया यह जा रहा है कि फरीदाबाद में जल्द ही 10 बसें शुरू होने वाली है जिसमे आपको नई चीजें देखने को मिलेगी।

ऐसे में शहरवासियों को अपने निजी साधन से या फिर ऑटो में धक्के खाने पड़ते हैं। बसें समय सारिणी के अनुसार चलेंगी यानी यात्री उक्त समय सारिणी के अनुसार स्टॉपेज पर आकर बस सेवा का लाभ उठा सकेगा।

आपको बता दे फिलहाल जिले में 2 बसें शुरू हो चुकी है और यात्री इसका खूब लाभ उठा रहे है। इन बसों में निम्लिखित सुविधायें शामिल होंगी जिनका लाभ यात्री आराम से उठा सकते है साथ ही कुछ चीजें भी उपलब्ध कराई गई है ताकि किसी भी यात्री को कोई समस्या नहीं आए।

बसों में लगे होंगे कैमरे

आज की तारीख में औरतों की सेफ्टी बेहद जरूरी है इसी के चलते सरकार ने बसों में कैमरा लगाए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या किसी भी लड़की या औरत को न आये। बसों में कैमरे एक सामने और एक पीछे लगाए गए है जिसके जरिये हर यात्री पर नजर रखी जा सकें।

उद्घोषणा से चलेगा पता स्टॉप का

जिन लोगो ने मेट्रो में सफर किया है वह इस चीज को आसानी से समझ पाएंगे कि हम किस चीज की बात कर रहे है। दरसल, बसों में शोर होने से या स्टॉप का पता न लगने से यात्रियों को अपने स्तान पर पहुँचने में दिक्कत हो जाती थी इसी को नजर में रखते हुए बसों में अब अन्नोउन्सिनग ऑफ स्टॉप जारी किया गया ताकि सभी को पता लग सके कि कब कोनसे स्टॉप पर उनको चढ़ना या उतारना है।

कार्ड से होगी एंट्री

नई बसों में अगर आप जाएंगे तो आपको एक चीज काफी हटके दिखेगी जो कि है सम्राट कार्ड। यात्री जो बसों में सफर करेंगे उनको अब सम्राट कार्ड द्वारा बसों में एंट्री मिलेगी। आप इसकी सुविधा आराम से उठा सकते है और साथ ही आपको बता दे इस कार्ड के प्रयोग से आपको 2 रुपए का मुनाफा भी मिलेगा अगर आप इस कार्ड के जरिये किसी सिटी बस में सफर कर रहे है।

इन रुट में चलेगी बसें

गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित सिटी बस डिपो से दिल्ली के करोल बाग तक रोजाना दो सिटी बसें चलेगी। इसी तरह रूट नंबर 119 पर गुरुग्राम के सेक्टर 52-53 स्थित सिटी बस डिपो से फरीदाबाद के लिए दो बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। जैसे कि अभी 2 बसें जिले में जारी की गई है जिनका रुट अलग अलग होगा।

पहली बस का रूट एनआईटी से शुरू होगा जो बिके चौक, मुल्ला होटल, मस्जिद, 3 नंबर पुलिया, पाली चौक, हार्डवेयर चौक और बाटा चौक तक जाएगा। दूसरी बस बदरपुर बॉर्डर से होती हुई बल्लबगढ़ तक जाएगी।

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago