Categories: Faridabad

क्या सीएम के आदेशों के बाद भी समस्या का होगा केवल खानापूर्ति समाधान ?

नगर निगम की कार्यशैली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले वार्डों में समस्याओं का समाधान खानापूर्ति तरीके से हो रहा है। ऐसा एक मामला वार्ड 6 से सामने आया है जहां कुछ दिनों पहले एक समस्या के समाधान के लिए सीएम को ट्वीट किया गया जिसके बाद समस्या का समाधान तो हुआ परंतु केवल खानापूर्ति तरीके से।

दरअसल, वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत आने वाले पर्वतीय कॉलोनी में काफी लंबे समय से सीवर की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बावजूद भी अभी तक इस पर कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की गई है।

क्या सीएम के आदेशों के बाद भी समस्या का होगा केवल खानापूर्ति समाधान ?

आपको बता दें कि गत 16 फरवरी को पर्वतीय कॉलोनी निवासी कामिनी की शादी थी जिसको लेकर कामिनी ने अपने वार्ड की समस्या को लेकर सीएम को ट्वीट किया था। ट्वीट के तुरंत बाद ही सीएमओ हरियाणा की ओर से उनका जवाब दिया गया। ट्वीट के कुछ समय बाद ही यानी रात को ही नगर निगम द्वारा वहां से पानी को साफ करवा दिया गया और आसपास की सफाई करवा दी गई परंतु उसकी कुछ दिनों बाद ही वहां की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कामिनी के ट्वीट करने के बाद तो समस्या का समाधान कर दिया गया परंतु कुछ दिनों बाद ही स्थिति पहले के जैसे ही बन गई। नगर निगम ने खानापूर्ति ढंग से समस्या का समाधान किया है। लोगों ने कहा कि निगमायुक्त को इस बारे में कई बार सूचित किया गया है। उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होता है यहां के निवासी कोई सख्त कार्यवाही कर सकते हैं।

आपको बता दे कि कामिनी के ट्वीट के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कामिनी को उनकी शादी की बधाई दी तथा उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी थी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया था परंतु समस्या का समाधान तो किया गया परंतु केवल खानापूर्ति तरीके से।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago