Categories: Faridabad

अब सरकारी स्कूल के बच्चों को नहीं मिलेगा मिड डे मील, विभाग ने दिए आदेश

शिक्षा विभाग ने मिड डे मिल को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के राजकीय स्कूलों में अभी मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) नहीं बनेगा। स्कूलों में प्राइमरी व अपर प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों को सूखा राशन ही दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक सूखा राशन ही देने के लिए निर्देश दिए हैं।


इसके लिए शिक्षा विभाग ने बजट भी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। इसी के साथ सूखा राशन वितरण सही तरीके से करने के लिए निर्देश दिए गये है।

अब सरकारी स्कूल के बच्चों को नहीं मिलेगा मिड डे मील, विभाग ने दिए आदेश

वहीं शिक्षा विभाग ने तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए हरी झंडी दे दी है। 24 फरवरी बुधवार से राजकीय और गैर राजकीय स्कूलों में तीसरी से पांचवीं तक की कक्षाएं लगेंगी।


स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिड डे मील दिया जाता है। शिक्षा विभाग फैसले के मुताबिक मिड डे मील भी घर पर ही मिलेगा। इसके लिए स्कूल स्टाफ बच्चों के घर जाकर मिड डे मील बांटेगा। साथ ही राशन पकाई के पैसे बच्चों के खाते में डलवाएं जाएंगे।

इस बावत शिक्षा निदेशक मौलिक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं। यह काम भी 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। इसके बाद इसी दिन शाम पांच बजे तक विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करनी होगी।

ये मिलेगी राशि स्कूलों में प्राइमरी कक्षा के बच्चों को 4.97 रुपये प्रतिदिन व अपर प्राइमरी के लिए 7.45 रुपये प्रति विद्यार्थी दी जाती है। इसी के साथ सूखा राशन के अतिरिक्त प्राइमरी व अपर प्राइमरी के बच्चों मिल्क पाउडर भी दिया जाएगा।



प्राइमरी के प्रत्येक बच्चे को पांच किलो 50 ग्राम गेहूं तथा चार किलो 50 ग्राम चावल उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं राशन पकाने के 44 रुपये 80 पैसे भी बच्चे के खाते में जमा करवाने होंगे। इसी तरह मिडिल के बच्चों को प्रति छात्र आठ किलो 25 ग्राम गेहूं तथा छह किलो 75 ग्राम चावल देने होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago