Categories: Faridabad

फरीदाबाद की मेयर ने मांगा घोटालों का जवाब तो अधिकारी ने कह दी यह बड़ी बात

फरीदाबाद : वैसे तो आमजन अपनी शिकायतों का अंबार लेकर किसी ना किसी सरकारी अधिकारी के निवास पर तांता लगाए हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं उक्त सरकारी अधिकारी द्वारा आमजन की शिकायत सुन उन्हें नाम मात्र आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है।

मगर जरूरी नहीं कि सभी सरकारी अधिकारी आमजन की समस्या का समाधान केवल आश्वासन से ही करें। अभी भी ऐसे नेता या नेत्री है जो आमजन की समस्या का समाधान वास्तव में धरातल पर उतर कर करना पसंद करती हैं। इन्हीं में एक नाम फरीदाबाद की नगर निगम मेयर सुमन वाला का भी है।

फरीदाबाद की मेयर ने मांगा घोटालों का जवाब तो अधिकारी ने कह दी यह बड़ी बात

दरअसल, पिछले कई दिनों से मेयर सुमन वाला के पास आमजन शौचालयों की बदतर हालत की परिस्थिति का बखान कर अपनी परेशानी का समाधान मांग रहे थे। ऐसे में जब मेयर सुमन बाला ने धरातल पर उतर परिस्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीओ से संपर्क साधा तो परिस्थिति देख मेयर ने मौजूदा स्थल पर एसडीओ से सवाल जवाब करना शुरू कर दिया।

दरअसल, मेयर का कहना था कि वास्तव में शौचालयों की हालत इतनी बद से बदत्तर थी कि वहां पर किसी भी व्यक्ति का 2 मिनट सांस लेना भी दुश्वार हो जाता है, तो ऐसे में आम जन का क्या हाल होता है इसकी गहराई सोच से भी परे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

उन्होंने एसडीओ से कहा कि जब उनकी सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान की तहत पानी की तरह पैसे खर्च किए जा रहे हैं तो भी क्यों आमजन नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहा है।

जिस पर जब मेयर ने एसडीओ सुरेंद्र खट्टर से इस विषय में सवाल किया तो उल्टा जवाब देने की बजाय एसडीओ ने मेयर पर सरकार और नगर निगम को बदनाम करने का आरोप लगाया।

उधर मेयर सुमन बाला का कहना है कि शहर में एक-एक शौचालय करीब सात लाख की लागत में बनकर तैयार हुआ है और उन्हें इस मामले में घोटाले की आशंका है। मेयर ने बताया कि उन्होंने एनआईटी के छः शौचालयों का मौका मुआयना किया। इससे ज्यादा शौचालयों का निरीक्षण हो इससे पहले ही एसडीओ साहब वहां से खिसक लिए।

मेयर के मुताबिक इन शौचालयों में ना तो सीवर का कनेक्शन हुआ था और ना ही साफ़-सफाई और पानी की टंकी भी नहीं लगी थी। मेयर ने उक्त अधिकारियों की शिकायत निगमायुक्त यशपाल यादव और मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago