Categories: Press Release

फरीदाबाद के अमितांश की पंजाबी फीचर फिल्म हुई रिलीज़

अमितांश की फ़िल्म “हुन ता भोग ही पैंगे” फ़िल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर पिटारा टीवी पर हुआ। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर अमितांश खुद है। अमितांश ने इस फ़िल्म में एक्टिंग भी की है। इस फ़िल्म का कॉन्सेप्ट थोड़ा हट के है। यह एक हॉरर कॉमेडी हैं।

इस फ़िल्म की कहानी 5 कॉलेज के साथियों पर आधारित है – जोगी, रूप, कैमज़, सुखी और अरमानी। एक साथी(जोगी) बहुत सालो बाद अपने साथियों के साथ मिलने व घूमने का प्लान बनाता है, ये सब एक पुरानी हवेली पर जाने का निर्णय करते हैं, यह हवेली जोगी के रिश्तेदार नजर जी की देख रेख में रहती हैं। कहानी में एक संघीन मोड़ आता है जब ये सब हवेली में पहुंचते है और इनके साथ अनोखी घटनाये घटती है। यह घटनाये आपको अलग अलग भावनाओ से गुज़रवाएँगी और आपका मन अवश्य मोह लेंगी।

अगर इस फ़िल्म के कलाकारों की बात की जाए, तो इस फ़िल्म में बी.एन.शर्मा, सारा गुरपाल, अमितांश, हरदीप गिल, कैमज़ सिंह, पम्मा सिंह, अर्श अरमान, नैंसी अरोड़ा ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। फ़िल्म के रचेता मीनार मल्होत्रा है, और प्रोड्यूसर अमितांश हैं, यह फ़िल्म आरना मोशन पिक्चर्स के बैनर के तले बनी है।

इस फ़िल्म में 3 गाने है, जो कि पैम्पी गिल और नव गिल ने गाए है, लिरिक्स पैम्पी गिल और विक्की हैरी रमिडी का है, म्यूज़िक DAG म्यूज़िक ने दिया है, स्टोरी और डायलॉग्स अमितांश व मीनार मल्होत्रा के है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago