Categories: Public Issue

नगर निगम ने किया पानी की आपूर्ति का समाधान तो सेक्टर 3 निवासियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गर्मी का मौसम शुरू हुआ नहीं कि लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मगर ऐसे में इस बार सेक्टर 3 वासियों के लिए पानी की किल्लत से बढ़ने वाली परेशानी का समाधान नगर निगम की ओर से कर लिया गया है।

जिसके तहत पुराने 20 ट्यूबलो की मरम्मत कर तिगांव क्षेत्र में 10 नए ट्यूबलो को लगाए जाने की योजना को सिरे चढ़ाया जा चुका है। इसकी लागत की बात करें तो लगभग 2 करोड रुपए का खर्च आना है मगर इससे सैकड़ों आवंगतुको की परेशानी का समाधान चुटकियों में हल हो जाएगा।

नगर निगम ने किया पानी की आपूर्ति का समाधान तो सेक्टर 3 निवासियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 3 में रहने वाले निवासियों को पानी की आपूर्ति के कारण कई परेशानी का सामना करना पड़ता था। कुछ लोग तो पेयजल की आपूर्ति के लिए पानी भू माफियाओं पर निर्भर रहते थे,

तो कुछ टैंकर से पानी खरीद कर पीने के लिए मजबूर दिखाई देते थे। यही कारण है कि दो करोड़ की लागत से अब लोगों को राहत देने का कार्य जल्द ही करवाने की तैयारी में नगर निगम जुट गया है।

इस योजना के बारे में गहनता से जानकारी देते हुए नगर निगम के अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि इस बार नगर निगम पेयजल की किल्लत को समय से दूर करेगा। सेक्टर-3 ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में पानी की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

इसके बाद इसका कनेक्शन सेक्टर में बने ओवरहेड टैंक से कर दिया जाएगा। इस तरह 50 लाख गैलन पानी की व्यवस्था की जाएगी। यह कार्य अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर-3 में करीब 20 पुराने ट्यूबवेल लंबे समय से खराब हैं। कई में पानी कम आता है तो कुछ में पानी सूख चुका है। निगम इन ट्यूबवेलों की मरम्मत करवाएगा। कार्य पूरा करने के लिए ठेका जारी कर दिया गया है।

इसी तरह तिगांव क्षेत्र में भी निगम 10 नए ट्यूबवेल मंजूर कर चुका है। इसका ठेका भी जारी हो चुकी है। वह इस योजना के बारे में सुन निवासियों के चेहरों पर खुशी की चमक देखने को मिल सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago