गांव हो या शहर फरीदाबाद बन रहा कूड़े-कचरे का ढेर?, क्या आप हैं सहमत

जिले के गांवों में कूड़ा – कचरा बढ़ता जा रहा है। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी ही कचरा नहीं उठा रहे हैं। गांव में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना को ठेकेदार के कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। ठेका लेने के बावजूद कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए सभी घरों तक नहीं पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों विधायक ने भी इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए ठेका रद करने के लिए कहा था।

स्मार्ट सिटी के गांव कहीं से भी स्मार्ट नज़र नहीं आते हैं। ऐसे हालातों में, काफी लोग ऐसा सोचते हैं कि फरीदाबाद को आखिर स्मार्ट सिटी का नाम क्यों दिया गया है।

गांव हो या शहर फरीदाबाद बन रहा कूड़े-कचरे का ढेर?, क्या आप हैं सहमत

जिले में काफी लोग ऐसा सोचते हैं, उनके ज़हन में भी आता है कि यहां पर स्मार्टनेस के नाम पर यहां कूड़ा – कचरा सीवर का पानी, गंदगी, बदबू के अलावा क्या है। वैसे गांव में घरों से कूड़ा उठाने के लिए अपने स्तर पर व्यवस्था की हुई हैं, लेकिन कूड़ा उठाने वाली महिलाएं ही इधर-उधर रास्ते के किनारे कूड़ा फेंक देती हैं। इससे गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं।

काफी लोग जगह – जगह पर कूड़ा – कचरा फेंक देते हैं। जिले में गंदगी के साथ – साथ कई समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन्हीं कूड़े के ढेर को समाप्त करने के लिए सरकार ने हर घर से कूड़ा उठवाने और इसका सदुपयोग करने की योजना तैयार की थी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के हर गांव से घर-घर से कूड़ा उठाए जाने की योजना पर काम चल रहा है।

स्वछता सर्वेक्षण अब ज़्यादा दूर नहीं रहा। लेकिन जिले में 2 चीज़े लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहला कूड़ा और दूसरा प्रदूषण। इन दोनों ही चीज़ों को रोकने में असफल नज़र आता है नगर निगम।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago