हरियाणा के इस 15 साल के बच्चे ने बनाया Whatsapp की टक्कर का ऐप, जानें क्या है खासियत

आपने ऐसा सुना होगा और शायद आपको किसी ने कहा भी होगा कि सपनों में अगर दम हो और हौसलों मे उड़ान तो मंजिल दूर नहीं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है 15 वर्षीय इस छात्र ने। रेवाड़ी के रहने वाले हार्दिक कुमार दीवान ने Whatsapp के मुकाबले में भारतीय एप बनाया है। बीटल नामक इस एप से Whatsapp की तरह सभी तरह की सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

दृढ़ संकल्प और हौसलों की मिसाल बन रहा है यह छात्र। हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने हार्दिक को बधाई देते हुए प्रोजेक्ट को तकनीकी विभाग में भेज कर हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है।

व्हाट्सऐप को टक्कर देगा बीटल

सरकार ऐसे छात्रों की हमेशा से मदद करती आयी है जो कुछ करना चाहता है। हार्दिक कुमार रेवाड़ी के कैंब्रिज स्कूल मे नौवीं कक्षा का छात्र है। विज से मुलाकात में हार्दिक ने बताया कि हार्दिक द्वारा बनाया बीटल सोशल एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इसमें Whatsapp की तरह डाक्यूमेंट, वीडियो, आडियो, फोटो, कांटेक्ट नंबर, पीडीएफ शेयर करने के अलावा मुफ्त आडियो-वीडियो कालिंग की सुविधा भी दी गई है।

हरियाणवियों का जलवा लगातार बढ़ता जा रहा है। सफलता उम्र की मोहताज़ नहीं होती ऐसा उन्होंने करके दिखाया है। बीटल एप प्राइवेसी को लेकर पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इसके संदेशों और काल को किसी भी तीसरे पक्ष द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकता। सेवाओं को मजबूत गोपनीयता सिद्धांतों के एक समूह के साथ बनाया गया है।

जब हौसले हो, तो जीत हासिल करने में कोई मुश्किल नहीं आती यही बात हार्दिक बयां करते हैं। उनके हौसलों के आगे उनकी उम्र ने हार नहीं मानी। इस एप को बनाने में हार्दिक तीन महीने का समय लगा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago