फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी उप निरीक्षक राकेश की टीम ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में आरोपी योगेश को थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और लूटपाट के लिए आरोपी ने किसी अनजान व्यक्ति से ₹3000 में देसी कट्टा खरीदा था।पूछताछ में आरोपी ने फरीदाबाद में लूटपाट की कई अन्य वारदातों का खुलासा किया है जिसकी अभी जांच की जा रही है।
आरोपी योगेश पुत्र इंद्रजीत फरीदाबाद के अटाली गांव का रहने वाला है जिसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा की गई लूट की वारदातों के बारे में जनता से पूछताछ की जाएगी और इसमें शामिल उसके अन्य साथियों की धरपकड़ की जाएगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…