जमानत पर जेल से बाहर आते ही आरोपियों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, पुलिस ने पकड़कर फिर भेजा जेल

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी उप निरीक्षक जगमिंदर सिंह की टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुंवर और प्रिंस का नाम शामिल है। दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं और चोरी के जुर्म में पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं। दोनों आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

जमानत पर जेल से बाहर आते ही आरोपियों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, पुलिस ने पकड़कर फिर भेजा जेल

बाहर आते ही दोनों ने साथ मिलकर फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें उन्होंने चोरी की एक अन्य वारदात को भी कबूला। आरोपियों के कब्जे से 1 सोने की चेन, 1 जोड़ी चांदी की पाजेब, 1 लैपटॉप, 1 एलइडी, 1 मोबाइल, 1 गैस सिलेंडर व 1 चूल्हा बरामद किया गया है।

आरोपी कुवर सैन पुत्र हरी सिंह, बल्लभगढ़ के कुम्हार वाडा और आरोपी प्रिन्स पुत्र मनोरन्जन त्रिखा कॉलोनी के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago