Categories: Faridabad

पानी की समस्या से जूझ रहे है इस मोहल्ले के लोग, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में इन दिनों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिले के कुछ वार्डों में पानी आता ही नहीं है और जहां पानी आ रहा है वहां गंदा पानी आ रहा है।

दरअसल, मुजेसर के कुछ हिस्सों में करीब 2 से 3 महीनों से गंदा पानी आ रहा है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने आज पार्षद प्रियंका चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि 2 से 3 महीने से गंदा पानी आ रहा है। सप्लाई हो रही पानी में मिट्टी मिली हुई होती है जिससे वह उपयोग करने लायक नहीं रह जाता वहीं लोगों ने बताया कि इस बात की शिकायत कई बार निगम आयुक्त सहित नगर निगम अधिकारियों को दी जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती।

पानी की समस्या से जूझ रहे है इस मोहल्ले के लोग, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

आपको बता दें कि नगर निगम जिले में पानी की समस्या को दूर करने के लिए काफी प्रयासरत है और ट्यूबेल की व्यवस्था कर रहा है। उसके बावजूद भी इस बार गर्मियों में ज्यादातर लोगों को पानी की आपूर्ति टैंकरों के जरिए की जाएगी। वही आपको बता दें कि बीते दिन वार्ड नंबर 9 के पार्षद मनवीर भड़ाना तथा लोगों ने नगर निगम के खिलाफ पानी की आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन किया लोगों को पानी की आपूर्ति की जाए इसकी मांग की।

वही अभी तो गर्मियों का आगाज भी नहीं हुआ है उससे पहले ही नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पानी की समस्या उभरकर सामने आ गई है। आए दिन लोग नगर निगम में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि अभी से ही पानी की आपूर्ति को लेकर लोक परेशान है तो गर्मियों में गर्मियों में किस तरीके के हालातों का लोगों को सामना करना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago