क्या थी पिता की अंतिम इच्छा जिसकी वजह से फरीदाबाद की इस बेटी ने लाँघ दी समाज की सभी दीवारें

वैसे तो आपने हमारे समाज में बेटा बेटी को एक समान अधिकार देने के नाम पर कई भाषण बाजी सुनी होगी। ऐसा नहीं है कि वास्तव में बेटा बेटी को एक समान अधिकार नहीं मिला है।

ऐसे कई क्षेत्र है जहां ना सिर्फ बेटी को बेटे के बराबर अधिकार बल्कि उससे भी अधिक अधिकार दिए जा रहे हैं ताकि समाज कि जो मानसिक स्थिति है बेटे बेटियों को लेकर उसमें परिवर्तन लाया जा सके।

क्या थी पिता की अंतिम इच्छा जिसकी वजह से फरीदाबाद की इस बेटी ने लाँघ दी समाज की सभी दीवारें

मगर आज भी कई ऐसे स्थान है जहां औरतों का जाना अवरोधक माना जाता है। सामान्य उदाहरण पर बात करें तो आज भी शमशान घाट हो या फिर कब्रिस्तान जैसे स्थलों पर औरतों का कदम रखने को भी अपमानजनक टिप्पणी से संबोधित किया जाता है।

मगर बड़े फख्र की बात है कि फरीदाबाद की एक बेटी ने इन सभी रीति-रिवाजों और समाज के दीवार को तोड़ एक बेटे का फर्ज अदा करने में अपने कदम बिल्कुल भी नहीं डगमगाए हैं। दरअसल हम बात कर रहें है

फरीदाबाद के सेक्टर 9 में रहने वाली हिमानी सोरौत की, जिसके पिताजी जो कि एक कस्टम इंस्पेक्टर से रिटायर थे और उनकी मृत्यु लीवर फेल होने की वजह से हो गई थी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत कर रही हिमानी सोरौत का भाई रणदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा है।

ऐसे में पिताजी को मुखाग्नि देने के लिए भाई का यहां आ पाना नामुमकिन था। ऐसे में अपने भाई की जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर लेते हुए बहादुर बेटी हिमानी ने अपने हाथों से अपने स्वर्गीय पिता जी को मुखाग्नि दी।

आपको बता दें कि फरीदाबाद की पहली ऐसी लड़की है जिसने यह कार्य कर समाज में वास्तव में लड़का लड़की एक समान जैसे नारे को असल कर दिखाया है।

भले ही हम बिटिया हिमानी का दर्द कम नहीं कर सकते मगर उसने समाज के लिए जो एक मिसाल कायम पर ही हैं। हर कोई उसके इस कार्य के लिए उसके सामने नतमस्तक हो गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago