Categories: Public Issue

पेट्रोल के बाद एलपीजी गैस के दाम बढ़ने से मचा कोहराम, एक महीने में तीसरी बार बढ़ें दाम

एक तरफ जहां आमजन की समस्याएं खत्म होने का तो बहुत दूर कम होने का नाम तक नहीं ले रही है। ऐसे में दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई की मार से आमजन की आर्थिक स्थिति पर हर रोज प्रहार किया जा रहा है।

एक तरफ जहां पेट्रोल के दाम बढ़ने से आमजन वैसे ही चिंता में डूबा हुआ था। अब वही एलपीजी सिलेंडर के दामों में एक महीने में तीसरी बार बढ़ोतरी होने से कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक बढ़ोतरी हुए दामों को वआज यानी कि 25 फरवरी से लागू कर दिए जाएगा।

पेट्रोल के बाद एलपीजी गैस के दाम बढ़ने से मचा कोहराम, एक महीने में तीसरी बार बढ़ें दाम

दरसल, सरकारी तेल कंपनियों ने आमजन को बड़ा झटका देते हुए तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है

जिसके बाद अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। वहीं बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

गौरतलब, फरवरी माह में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि आरपीजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है बल्कि फरवरी महीने में तीसरी बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। सरकार ने 4 फरवरी को एलपीजी के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था।

जिसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे. और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

कब कितनी हुई एलपीजी सिलेंडर की रेट में बढ़ोतरी

1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे. 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपये वाला सिलेंडर 694 रुपये हो गया. 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपये से बढ़कर 719 रुपये हो गई है. 15 फरवरी को 719 रुपये से 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई।

आमजन बड़े हुए पेट को लेकर असमंजस में पड़ गई है क्योंकि आमजन के लिए खाना बनाना और पका हुआ खाना खाना दिन प्रतिदिन महंगा पड़ता जा रहा है। हर कोई सरकार को कोसते हुए दिखाई दे रहा है की क्यों सरकार सब कुछ देखकर भी आमजन परेशानियों को अनदेखा कर अपने फायदे की सोच जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago