Categories: Faridabad

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

नगर निगम के वार्ड- 28 के अंतर्गत आने वाली इंदिरा कंपलेक्स कॉलोनी के पदम नगर में काफी लंबे समय से सीवर की समस्या बनी हुई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, वार्ड नंबर 6 निवासी कामिनी के ट्वीट के बाद उनके समस्या का समाधान हो गया जिसको लेकर जिले भर के लोग भी यही आस लगाए बैठे हैं कि उनकी समस्या का समाधान भी ट्वीट के माध्यम से हो जाए। ऐसा ही एक ट्वीट इंदिरा कंपलेक्स कॉलोनी निवासी कपिल चौहान ने किया जिसमें उन्होंने नगर निगम को कॉलोनी के बदहाल सीवर व्यवस्था से अवगत कराया। कपिल चौहान ने बताया कि इस कॉलोनी में नई पाइप लाइन डाली थी जिसको लेकर इस सड़क को खोदा गया था।

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

सीवर पाइप लाइन डालने का काम तो खत्म हो गया परंतु सीवर ओवरफ्लो की समस्या अभी भी बनी हुई है। खेड़ी पुल के पास वाली गली में साल के 12 महीने पानी भरा रहता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्षद विधायक से लेकर निगम के अधिकारियों तक इसकी शिकायत की जा चुकी है परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।


क्या कहना है पार्षद का
स्थानीय पार्षद नरेश नंबरदार ने बताया कि नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। बादशाहपुर में डिस्पोजल का निर्माण किया जा रहा है जिसको लेकर यह समस्या बनी हुई है। दो से तीन महीनों के अंदर समस्या का समाधान हो जाएगा।

वही आपको बता दे कि फरीदाबाद में ऐसे बहुत सी सड़के हैं जिसे सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया था और उसके बाद उसका निर्माण कार्य नहीं कराया गया। वही इन दिनों सीवर ओवरफ्लो की समस्या भी जिले में आम बनी हुई है। आए दिन लोग ट्विटर पर अपनी समस्याओं को लेकर सीएमओ व जिला उपायुक्त को ट्वीट करते हैं। ट्वीट के बाद समस्या का समाधान तो हो जाता है परंतु केवल खानापूर्ति।

Written By Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago