Categories: Press Release

बाल सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत चौथे दिन कार्यक्रम आयोजित, बेड टच व गुड टच के बारे में किया जागरुक

जिला बाल कल्याण परिषद, फरीदाबाद द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन का कार्यक्रम में किया गया। जिसमे मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी कुसमेंद्र यादव एवं कार्यक्रम अधिकारी एस.एल. खत्री ने बच्चों को सतर्कता और स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया। यह कार्यक्रम शहर के स्लम इलाकों एवं ग्रामीण परिवेश के ईंट भटो पर रहने वाले बच्चों को बाल सुरक्षा व स्वच्छता के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से माननीय उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद के कुशल नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसमे बच्चों को सुरक्षा, सतर्कता व स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए, साप्ताहिक बाल सुरक्षा शिविर के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई।

जिले में झुग्गियों एवं भटों पर रहने वाले बच्चों को जागरूक करने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से योजना बनाई गई है, इसमें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, पुलिस के नंबर व एमरजैंसी नंबर जैसे जानकारी दी गई व बच्चों को बेड टच व गुड टच के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा कोविड और आम स्तिथि में भी स्वच्छता और हाइजीन जैसे मुद्दों पर उन्हें जागरूक किया गया। इसके साथ ही बच्चों को मैत्रीपूर्ण व्यवहार और सही और गलत व्यवहार शिक्षा की जरूरत आदि पर भी जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें स्वच्छता किट भी दी गई जिसमें एक डिटॉल साबुन, नेल कटर, मास्क व रिफ्रेशमेंट आदि शामिल थे।

बाल सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत चौथे दिन कार्यक्रम आयोजित, बेड टच व गुड टच के बारे में किया जागरुक

यह अभियान 26 फरवरी 2021 तक जिले के विभिन्न इलाकों में रोजाना जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सबसे अहम यह सूचित किया जाता है कि इस बाल सुरक्षा सप्ताह का खर्चा जाट समाज (रजि), सेक्टर-16, फरीदाबाद द्वारा उठाया गया है। इस अवसर पर कई समाज सेवियों के साथ-साथ बाल भवन फरीदाबाद से राजेश कुमार व भगवान इत्यादि उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago