Categories: Press Release

नगर निगम फरीदाबाद की सभी सेवाओं और शिकायतों के लिए “फरीदाबाद 311” वन स्टॉप सिटीजन एप व “ई-चालन ऐप” का किया उद्घाटन

नगर निगम फरीदाबाद की सभी सेवाओं और शिकायतों के लिए “फरीदाबाद 311” वन स्टॉप सिटीजन एप का उद्घाटन गुरुवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जस्टिस प्रीतम पाल ने सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में किया। इस अवसर पर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी भी उपस्थित थी। नगर निगम फरीदाबाद के इस के द्वारा नागरिकों की शिकायतों को दर्ज किया जाएगा और शहरी स्थानीय निकाय से सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ भी नागरिक इस एप के माध्यम से उठाने में सक्षम होंगे।

इसके अलावा नगर निगम के अधिकारियों के लिए भी एक “ई-चालान ऐप” लॉन्च किया गया। यह निगम कर्मचारियों को न केवल वास्तविक समय की निगरानी सुनिश्चित करेगा बल्कि सक्रिय कार्रवाई करने के लिए सशक्त करेगा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जस्टिस प्रीतम पाल सिंह ने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ बनाना सभी लोगों का दायित्व है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने आज शुरू की गई स्वच्छता एप के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि इस विषय को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्ता को किसी भी सूरत में नकारा नहीं जा सकता।

नगर निगम फरीदाबाद की सभी सेवाओं और शिकायतों के लिए "फरीदाबाद 311" वन स्टॉप सिटीजन एप व "ई-चालन ऐप" का किया उद्घाटन

उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर इस विषय पर जागरूकता फैलाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने उपायुक्त एवं नगर निगम के आयुक्त यशपाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्मशान घाटों में उपलो से बने कंडो का नया उपयोग करना सराहनीय है। गोछी ड्रेन में सफाई व्यवस्था हेतु उपयोग में लाए जाने वाले संयंत्र सहित अन्य सभी कार्य प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह आने वाले समय में फरीदाबाद को स्वच्छ बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

इस अवसर पर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि फरीदाबाद एनसीआर के सबसे नजदीक क्षेत्रों में है और क्षेत्र की विशेषता एवं महत्व को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता हेतु अपनाए के सभी उपाय बहुत महत्वपूर्ण है। हर आदमी को चाहिए कि वे इस स्वस्थ अभियान में अपना यथासंभव यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में उपायुक्त एवं नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर यशपाल ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों एप नगर निगम के कार्य में अधिक पारदर्शीता लेकर आयंगे। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी की सीईओ गरिमा मित्तल, सीएमजीजीए रुपाला सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago