Categories: Press Release

केएल मेहता कॉलेज में किया गया कार्यशाला का आयोजन,चिकित्सीय टीम ने की छात्राओं के स्वास्थ्य की जाँच

विश्व विज्ञान दिवस के मौके पर आज संतोष अस्पताल द्वारा केएल महता डीएन कालेज फॉर वुमेन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अस्पताल की चिकित्सीय टीम ने कालेज की छात्राओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई।

इस मौके पर कालेज की प्रिंसीपल डा. वंदना मेहता एवं वुमेन सैल इंचार्ज डा. मीनू भाटिया ने आये हुए डाक्टरों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता डा. शील सिंह, डा. बीना सेठी, डा. पीयूष मल्होत्रा एवं मनीषा सुरी ने कालेज की छात्राओं को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं व उनके निदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

केएल मेहता कॉलेज में किया गया कार्यशाला का आयोजन,चिकित्सीय टीम ने की छात्राओं के स्वास्थ्य की जाँच

उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में मानसिक स्वास्थ्य पर विचार-विमर्श करने की विशेष आवश्यकता है। आज हमारी बेटिया छोटे-छोटे कारणों से अवसाद का शिकार हो जाती है। जिसके परिणामस्वरूप कई प्रकार की बीमारिया जन्म ले लेती हैं, जिनसे उन का शारीरिक और मानसिक विकास रूक जाता है।

इसीलिए आज का कार्यक्रम आप के लिए विश्ेष लाभकारी रहेगा और आप इससे अपने मानसिक व्यवहार को संतुलित करने में सफल हो पाएगी।
कार्यक्रम में अस्पताल के डा. संदीप मल्होत्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल के प्रतिस्पर्धात्मक युग में लगातार लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को हानि पहुंच रही है।

उन्होंने किशोरावस्था संबंधी समस्याएं, सोशल मीडिया के कारण लगातार युवक-युवतियों की बदलती मानसिकता, उचित निर्देश व परामर्श की कमी के कारण आज की पीढ़ी में बढ़ता संघर्ष आदि समस्याओं पर चर्चा की।

कालेज की प्रिंसिपल डा. वंदना मेहता एवं वुमेन सैल इंचार्ज डा. मीनू भाटिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा वर्ग में मानसिक विकृतिया निरंतर बढ़ रही है, जिसके लिए कारण जानकर निदान करने की आवश्यकता है, ताकि उन का व्यवहार संतुलित हो सके और एक स्वस्थ समाज का निर्माण बरकरार रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago