Categories: Uncategorized

बीजेपी से रूठी- रूठी शारदा राठौर क्या कर सकती हैं घर वापसी?

कहते हैं इंसान की फितरत और राजनीति की बिसात कब पलट जाए पता नहीं चलता। इतिहास में ऐसे बहुत सारे राजनेता हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार अपनी पार्टी बदली है। ऐसा ही एक उदाहरण फरीदाबाद की शारदा राठौर हैं जोकि फरीदाबाद की एक दमदार राजनीतिज्ञ मानी जाती है।

दरअसल, इन दिनों हरियाणा की राजनीति काफी गरमाई हुई है। कभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे डॉक्टर अशोक तंवर अपनी एक नई पार्टी के साथ हरियाणा में राजनीतिक पारी खेलने को तैयार है वही अशोक तंवर के इस फैसले से कांग्रेस में भी दरार देखने को मिल सकती है।

बीजेपी से रूठी- रूठी शारदा राठौर क्या कर सकती हैं घर वापसी?

वही बात करें फरीदाबाद की तो इन दिनों कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में शामिल हुई शारदा राठौर के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। हाल ही में शारदा राठौर ने महंगाई और पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दामों को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डाली और व्यंगात्मक तरीके से सरकार पर कटाक्ष किया।

आपको बता दें कि बल्लभगढ़ से दो बार कांग्रेस की विधायक और मुख्य संसदीय सचिव रह चुकीं शारदा राठौर ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। राजनीति की कुशल खिलाड़ी मानी जाने वाली शारदा पलवल में सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला की सभा में मनोहर के समक्ष पार्टी में शामिल हुईं थी। उनके इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था। वह उस समय भी कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी रहीं जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

माना जा रहा है कि 5 साल के राजनीतिक वनवास के बाद राजनीति की मुख्यधारा में लौटने के लिए ही उन्होंने यह कदम उठाया है। वही अब शारदा राठौर द्वारा डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में डाले गए व्यंग्यात्मक पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से शारदा राठौर की कांग्रेस में वापसी हो सकती है।

Written By Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago