Categories: Faridabad

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग गंभीर, कंटेनमेंट जोन किए घोषित

जिला प्रशासन ने बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए शहर में 15 नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। साथ ही शहरवासियों से सावधानी बरतने का आह्वान किया गया है।

हेल्थ विभाग का कहना है कि अभी खतरा टला नहीं है। इसलिए हर हाल में सावधानी बरतें। यह भी कहा गया यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और केरल से आ-जा रहा है तो उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को जरूर जानकारी दें। जिससे ऐसे लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा सके। महाराष्ट्र, पंजाब, केरल और छत्तीसगढ़ में कई दिन से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी आई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग गंभीर, कंटेनमेंट जोन किए घोषित

सबसे बुरा हाल केरल और महाराष्ट्र में है। महाराष्‍ट्र सरकार ने तो कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू भी लागू कर दिया है। फरीदाबाद की बात करें तो दस दिन में यहां भी केस बढ़ने लगे हैं। 16 फरवरी को 7, 17 को 12, 18 को 9, 19 काे 7, 20 को 7, 21 को 10, 22 को 14, 23 को 8, 24 को 10 और 25 फरवरी को तीन नए केस सामने आए हैं।

ये बनाए गए नए 15 कंटेनमेंट जोन
डीसी यशपाल यादव ने बताया कि हेल्थ विभाग की सिफारिश पर शहर में 15 नए कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। इनमें एनआईटी, जवाहर कॉलोनी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सीही गांव, सेक्टर 7, जैन कॉलोनी, सेक्टर 16, फ्रेंड्स कॉलोनी, सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 16ए, सेक्टर 28, सेक्टर 19, नवादा कोह कॉलोनी, सेक्टर 8, नेहरू कॉलोनी शामिल है।

आपको बता दे कि जिले में एक तरफ पहले जहां कोरोना वायरस के मामले कम हो गए थे वही अब कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग इस मामले को लेकर काफी गंभीर है और लोगों से सावधानी बरतने का भी आह्वाहन किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago