किसान आंदोलन के बीच में किसानों के लिए सरकार ने एक तोहफा दिया है। इस तोहफे से किसानों में ख़ुशी की लहर है। दरअसल, केंद्र सरकार पीएम किसान स्कीम के तहत अब तक 10.75 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट्स में 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर चुकी है। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने पीएम-किसान स्कीम की दूसरी वर्षगांठ पर यह बात कही।
इस योजना का लाभ देश में करोड़ो किसान उठा रहे हैं। आप भी इस योजना का लाभ का उठा सकते हैं। मंत्री ने कहा है कि सरकार इस स्कीम के तहत 6,000 रुपये की सालाना नकद सहायता उपलब्ध कराती है।

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार यह योजना लेकर आयी है। इस योजना का लाभ सभी किसान आसानी से लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार हर वित्त वर्ष में तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में इस योजना की शुरुआत की थी।
दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हज़ारों किसानों के खातों में भी यह रकम पहुँच चुकी है। इस योजना की दूसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मौके पर ट्वीट कर कहा है कि उनकी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।
सरकार लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस प्रयास में काफी हद तक वह सफल हुए हैं। इस स्कीम के लिए कई भाजपा नेताओं और मंत्रियों नेप्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया भी दिया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…