हरियाणा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा मजबूत, इतनी नई बसें जुड़ेंगी रोडवेज में

प्रदेश में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होने जा रहा है। इसके मजबूत हो जाने से आम जनता को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 1300 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। इनमें 800 बसें इसी साल परिवहन बेड़े में शामिल होंगी। इन बसों की खरीद के बाद 500 और बसों का आर्डर दिया जाएगा।

किसी भी, प्रदेश, या जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होना काफी ज़रूरी माना जाता है। इस साल जो 800 बसें खरीदी जानी हैं, उनमें से 400 बसें 31 मार्च तक हरियाणा रोडवेड के बेड़े में शामिल होंगी।

हरियाणा रोडवेज की बसों की फाइल फोटो।

किसी भी शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज़ोरदार होना चाहिए। हरियाणा के हर शहर में अब ये मजबूत होने जा रहा है। प्रदेश में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में टेंडर में आने वाली कंपनियों से एक साथ 800 बसों की खरीद के लिए बात होगी। हरियाणा सरकार की योजना है कि परिवहन बेड़े में बसों की कमी नहीं होनी चाहिए।

सूबे में आम जनता को भी काफी उम्मीद है कि यदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट अच्छा बनेगा तो उनका समय भी बचेगा। प्रदेश का काफी बड़ा वर्ग रोडवेज बसों में यात्रा करने पर निर्भर है। वर्तमान में परिवहन विभाग के पास 3329 सामान्य बसें हैं। इनमें से वर्तमान में 2323 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। प्रति किलोमीटर की स्कीम वाली 508 बसें भी परिवहन बेड़े में शामिल हैं।

हरियाणा सरकार निरंतर प्रदेश में अच्छा पब्लिक ट्रांसपोर्ट बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस समय, दिल्ली बार्डर पर चल रहे आंदोलन की वजह से बाकी बसें नहीं चल पा रही हैं, लेकिन लोगों की जरूरत के हिसाब से राज्य में बसों की काफी कमी बनी हुई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago