फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में खोला पहला गाइनीकोलॉजी वार्ड

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल ने शहर में पहला गाइनीकोलॉजी वार्ड खोलने की घोषणा की है, जोकि पूरी तरह से महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए समर्पित सेवा है। वार्ड का उद्घाटन आईएमए प्रधान डॉ पुनीता हसीजा के द्वारा किया गया। गाइनीकोलॉजी वार्ड को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह महिला मरीजों की निजता, संक्रमण नियंत्रण के उपायों के साथ-साथ उनके लिए सुविधा और अन्य जरूरतों को पूरा करेगा।

वार्ड के लिए अलग से स्टाफ नर्सों का बंदोबस्त किया गया है। अस्पताल की तरफ से वार्ड के लिए तैनात की गई नर्सों को मरीजों की देखभाल के लिए जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में खोला पहला गाइनीकोलॉजी वार्ड

इस वार्ड का मकसद महिलाओं के लिए ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है जहां वह अस्पताल में अकेले आने पर भी खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर सकें। डॉ इंदु तनेजा, एचओडी एवं सीनियर कंसल्टैंट और उनकी टीम तथा नर्सें इस वार्ड में भर्ती होने वाली मरीजों की देखभाल करेंगी।

वार्ड के लॉन्च के मौके पर डॉ पुनीता हसीजा, आईएमए प्रेसीडेंट ने कहा इन दिनों महिलाओं की खास जरूरतें और अपेक्षाएं होती हैं और अब समय का तकाजा है कि हम उनकी इन आवश्यकताओं को समझें।

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल खासतौर से महिला मरीजों के लिए एक अलग वार्ड स्थापित कर फरीदाबाद शहर में इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला पहला अस्पताल बन गया है। अब शहर एवं इसके आसपास रहने वाली महिलाओं के लिए अस्पताल आना और इस अलग से खुले वार्ड की सुविधाओं का लाभ उठाना आसान होगा।

डॉ इंदु तनेजा, एचओडी एवं सीनियर कंसल्टैंट ने कहा विशेष तौर से महिलाओं के लिए बनाए गए वार्ड से महिला रोगियों की निजता बनी रहेगी। अपने बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को इससे बहुत लाभ होगा।

इस वार्ड में डॉक्टरों और नर्सों की टीम ध्यान रखेगी कि मां और बच्चों में संक्रमण न हो। यह टीम बच्चों को दूध पिला रही मांओं की सहायता भी करेगी। इस तरह विशेष टीम रखने से रोगियों को बेहतर देखभाल मिलेगी।

डॉ मोहित सिंह ने कहा हमने अस्प्ताल में क्लीनिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की दिशा में कई रचनात्मक कदम उठाए हैं। हम अपने क्लीनिशियंस के लिए वल्र्ड क्लास टैक्नोलॉजी और इक्विपमेंट उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे बेहतरीन क्लीनिकल परिणाम दे सकें।

हमने अब महिलाओं के लिए एक स्पेशल वार्ड भी शुरू किया है ताकि उन्हें अपने इलाज के दौरान पर्याप्त जगह और सुखद वातावरण मिल सके जहां वे सर्जरी या अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के लिए सुकून के साथ स्वास्थ्यलाभ कर सकें।

फोर्टिस हैल्थकेयर लिमिटेड भारत की अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हैल्थकेयर वर्टिकल्स में अस्पताल डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी फिलहाल भारत के अलावा दुबई तथा श्रीलंका में परिचालन करती है। जिनमें 43 हैल्थकेयर सुविधाएं, लगभग 9000 बैड्स और 410 से अधिक डायग्नॉस्टिक्स सेंटर्स भी शामिल हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago