नाइट डोमिनेशन के दौरान क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने अलग-अलग मुकदमों के तहत पकड़े तीन आरोपी

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम ने नाइट डोमिनेशन के दौरान तीन आरोपियों को अलग-अलग मुकदमों के तहत गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि कल रात फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नाइट डोमिनेशन की ड्यूटियां लगाई गई थी जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई।

नाइट डोमिनेशन के दौरान क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने अलग-अलग मुकदमों के तहत पकड़े तीन आरोपी

इसी दौरान क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने विभिन्न मुकदमों के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरेंद्र, ओमेंद्र और दीपक का नाम शामिल है।

आरोपी हरेंद्र को पुलिस ने चोरी की बाइक सहित काबू किया जिसका मुकदमा थाना खेड़ी पुल में दर्ज है। आरोपी हरेंद्र पुत्र बंसी फरीदाबाद के खेड़ी कला गांव का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदि है और नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी करता है।

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दूसरा आरोपी ओमेंद्र पुत्र देवेंद्र फरीदाबाद के बदरोला गांव का रहने वाला है जिसे पुलिस ने अवैध हथियार सहित काबू किया। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक जिंदा रौंद बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 7 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले भी आरोपी हत्या के मुकदमे में जेल की हवा खा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते वह अपनी जान की सुरक्षा के लिए देसी कट्टा खरीद कर लाया था।

तीसरा आरोपी दीपक पुत्र अवतार सिंह फरीदाबाद के खेड़ी पुल का रहने वाला है जोकि चोरी के मुकदमे में PO घोषित हो चुका था।

आरोपी के खिलाफ थाना सारण में चोरी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी को नाइट डोमिनेशन के दौरान गुप्त सूत्रों की सहायता से गिरफ्तार किया गया है। नाइट डोमिनेशन के दौरान गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago