Categories: Faridabad

सरकारी अध्यापक को पैसों का गबन करना पड़ गया महंगा, रिकवरी के आदेश

शिक्षा विभाग से सस्पेंड चल रहे यतेंद्र शास्त्री को अब एक और परेशानी ने ले लिया है। उनके पास यूनिफॉर्म और स्टेशनरी में किए गए घोटाले की 37 लाख रुपए की रिकवरी करने का पत्र आया है।

दरअसल संस्कृत अध्यापक यतेंद्र शास्त्री 2010 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहतपुर में कार्यरत थे और 2011 से 2015 के दौरान वह डीडीओ पद पर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान इन्हे कई वित्तीय अनियमितताएं बरतने व शिक्षा विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाया था। उनके समय विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और स्टेशनरी में लाखों रुपए का घोटाला किया।

सरकारी अध्यापक को पैसों का गबन करना पड़ गया महंगा, रिकवरी के आदेश

विद्यार्थियों को स्टेशनरी का यूनिफार्म के पैसे नहीं दिए। इस मामले में खुलासे के बाद ही उस समय खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षा अधिकारी मौलिक अधिकारियों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। इसके चलते यह मामला दब गया। शिक्षा निदेशालय ने भी एक साल पहले यतींद्र के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए थे पर उस समय की मौलिक अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगस्त में नई मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी के आने के बाद इस मामले में संज्ञान लिया गया।

इन सबके चलते यतेंद्र शास्त्री को अगस्त सितंबर में सस्पेंड किया गया था। इस मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी की गई थी। इससे की मुख्यमंत्री कार्यालय ने करीब 1 महीने पहले स्टेशनरी व यूनिफॉर्म के 37 लाख रुपए रिकवरी करने का पत्र भेजा लेकिन शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने पत्र को दबाए रखा और मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी को इस बारे में पता नहीं चल पाया।

जब मुख्यमंत्री कार्यालय इस बारे में कोई जवाब नहीं मिला तो वहां के अधिकारियों ने शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी से पूछा। जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि शिक्षा निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा है कि 37 लाख रुपए की रिकवरी किस तरह की जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago