Categories: FaridabadHealth

कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में आई कमी, अब रहा गए है सिर्फ 15 की बजाय 10

वैसे तो जिले में कोविद-19 के मरीज़ों की संख्या में दिन प्रतिदिन कमी होती नजर आ रही है। लेकिन देश के कुछ राज्यों में पिछले कुछ दिनों से कोविद-19 मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जिसके चलते उन राज्यों में कर्फ्यू तक भी लगा दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, केरल से आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।

कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में आई कमी, अब रहा गए है सिर्फ 15 की बजाय 10

इसके अलावा आस पास रहने वाले लोगों से गुज़ारिश की जा रहे है कि वह इन राज्यों से आने वाले लोगों की कोविद-19 की जांच करवाएं। ताकि अपने जिले में कोविद की संख्या में इजाफा होने से पहले ही रोक लगा दी जाए।

उन्होंने बताया कि इन जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। अगर हम फरीदाबाद के आंकड़ों की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से कोविद-19 मरीजों की संख्या 20 से कम आंकी गई है।

आंकड़ों के अनुसार 16 फरवरी को 7, 17 फरवरी को 12, 18 फरवरी को 9, 19 फरवरी को 7, 20 फरवरी को 7, 21 फरवरी को 10, 22 फरवरी को 14, 23 फरवरी को 8, 24 फरवरी को 10, 25 फरवरी को 3, 26 फरवरी को 8, 27 फरवरी को 7 नए मरीज पाए गए हैं ।

कंटेनमेंट जोन की संख्या में हुई कमी

डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट के द्वारा कंटेनमेंट जोन की लिस्ट को रिवाइज किया गया है। जिसमें 15 जॉन को कम करके 10 कर दिए गए है। जानकारी के अनुसार नए कंटेनमेंट जोन एनआईटी तीन व नंबर 5 नंबर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 7, सेक्टर 16, सेक्टर 49, सेक्टर 28, सेक्टर 19, सेक्टर 15, सेक्टर 8 और सेक्टर 14 है।

वही पिछली लिस्ट में से जवाहर कॉलोनी, सीही गांव, जैन कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, सेक्टर 16a, नवादा कॉलोनी व नेहरू कॉलोनी को हटाया गया है। डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट के द्वारा कंटेनमेंट जोन की लिस्ट को रिवाइज किया गया है।

सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि इन सभी जोन पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर रहेगी। क्योंकि यह जिले के सबसे कंटेनमेंट जोन है। इनमें कोविद-19 के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। इसी वजह से इनको कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago