Categories: Faridabad

केंद्र सरकार ने दिया औद्योगिक नगरी को तोहफा, इस समस्या से मिलेगा छुटकारा

जिले में लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। सरकार ने जिले को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट पास किया है।


दरअसल औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित फरीदाबाद में हवा का स्तर काफी खराब रहता है और वही जिले में प्रदूषण की मात्रा भी काफी रहती है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी काफी गंभीर है। प्रदूषण के मद्देनजर ही केंद्र ने 50 करोड़ देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने जिले को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए इस पहल की शुरुआत की है और सरकार द्वारा यह राशि भी जारी कर दी गई है।

केंद्र सरकार ने दिया औद्योगिक नगरी को तोहफा, इस समस्या से मिलेगा छुटकारा

इस बात की जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री और फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 12 व सेक्टर 15 के डिवाइडिंग रोड के नवीनीकरण हेतु आयोजित हुए एक कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से इस डिवाइडिंग रोड का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। वही जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए राशि की भी जानकारी कृष्ण पाल गुर्जर ने ही अपने संबोधन में दी। फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले का विकास इंदौर की तर्ज पर किया जा रहा है।


आपको बता दें कि जिले में हवा का स्तर काफी खराब रहता है और एक्यूआई भी काफी खराब रहता है ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए इस राशि से जिले में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है और राशि से जिले के लोग भी साफ और स्वच्छ हवा में सांस ले सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago