Categories: Faridabad

शिक्षा विभाग के पास नहीं है स्कूलों का रिकॉर्ड, उड़नदस्ते की जांच अटकी

जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त और एनओसी के बिना चल रहे प्राइवेट स्कूलों का मामला शिक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग के बीच अटक कर रह गया है। सीएम फ्लाइंग में शिक्षा विभाग से जिले में चल रहे स्कूलों की सभी जानकारी मांगी है जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग के पास नहीं है।


दरअसल जिले में ऐसे बहुत से स्कूल चल रहे हैं जो गैर मान्यता प्राप्त हैं और जिनके पास एनओसी भी नहीं है। इन सभी स्कूलों को लेकर सीएम फ्लाइंग की टीम ने शिक्षा विभाग से रिकॉर्ड मांगे थे परंतु शिक्षा विभाग के पास जिले में चल रहे बहुत सारे स्कूलों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। काफी स्कूल बिना मान्यता के भी चल रहे हैं जो विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

शिक्षा विभाग के पास नहीं है स्कूलों का रिकॉर्ड, उड़नदस्ते की जांच अटकी

आपको बता दें कि जिले में 500 स्कूल चल रहे हैं जिनके पास हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की मान्यता है वही 100 के करीब स्कूल ऐसे हैं जिनके पास मान्यता नहीं है। ऐसे स्कूल ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे हैं। जिले के कई स्कूल किराए की बिल्डिंग में चल रही है और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इन स्कूलों के पास स्कूल को स्थापित करने के लिए जो मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए वह भी इन स्कूलों के पास नहीं है।

इन स्कूलों के पास बच्चों के खेलने के लिए उचित मैदान की व्यवस्था नहीं है। जिले के ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जहां इस तरीके के स्कूल चल रहे हैं उनका रिकॉर्ड शिक्षा विभाग के पास नहीं है। इन सभी स्कूलों के शिकायत सीएम फ्लाइंग से की गई थी जिसके बाद सीएम फ्लाइंग ने शिक्षा विभाग से स्कूलों के रिकॉर्ड मांगे थे जिसकी जानकारी उन्हें नहीं मिल पाई है। सीएम फ्लाइंगहै इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी का कहना है कि वह जांच करा रही है। पता चला है कि कई स्कूलों का रिकॉर्ड नहीं है। यह स्कूल किस तरीके से चल रहे हैं यह जांच का विषय है।

सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago