छात्राएं कर रही हैं पिंक बसों का इंतज़ार, हर दिन हो रहे हैं आवदेन

हरियाणा में सिर्फ छात्राओं के लिए चलाई जा रही पिंक बस काफी लड़कियों को पसंद आ रही है। पिंक बस सेवा से छात्राएं काफी खुश महसूस करती हैं।मनोहर लाल सरकार ने छात्राओं की सुविधा के लिए ये बडा फैसला किया था। पिंक बस सेवा छात्राओं की सुविधा के लिए अपने रूट पर दौड़ी, तो बेटियों में भी इसके लिए उत्साह नजर आ रहा है।

प्रदेश में छात्राओं के अंदर देखे जा रहे उत्साह से प्रदेश सरकार अच्छा महसूस कर रही है। जिले के 19 शिक्षण संस्थानों की करीब 800 छात्राओं ने इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है।

छात्राएं कर रही हैं पिंक बसों का इंतज़ार, हर दिन हो रहे हैं आवदेन

हरियाणा में छात्राओं के लिए स्पेशल बसों चलाई जा रही हैं। इस बस सेवा से छात्राओं का समय भी बचेगा। उनकी सुरक्षा भी अधिक रहेगी। रोडवेज की ओर से पहले चरण में मोहना से राजकीय कॉलेज फरीदाबाद के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस सुबह कॉलेज समय पर छात्राओं को लेकर आएगी और कक्षाएं पूरी होने के बाद घर छोड़ेगी।

प्रदेश में लगातार छात्राओं के लिए लाभदायक कदम उठाये जा रहे हैं। छात्राओं के लिए चलाई जा रही यह विशेष बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। ताकि इनकी लोकेशन का पता लगाया जा सके। सुरक्षा के मायने में भी सरकार लगातार अपने कदम बढ़ाएं जा रही हैं। हरियाणा रोडवेज ने केवल छात्राओं के लिए लगभग नौ रूटों पर सीएम की पिंक बस योजना के तहत निशुल्क बसें चलाई हैं।

आज – कल के ज़माने में लड़कियों की सुरक्षा की महत्वता काफी अधिक है। इसी को लेकर हरियाणा सरकार यह बसें चला रही है। रोडवेज मुख्यालय ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित और सुगम सफर कराने के लिए यह बसें चलाई हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago