Categories: Faridabad

ग्रीन बेल्ट पर ढाबे और रेस्टोरेंट का कब्जा, आरडब्लूए के शिकायत के बावजूद भी नहीं हो रही कार्यवाही

जिले में इन दिनों ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर उन्हें ढाबे और रेस्तरां में तब्दील किया जा रहा है। इन दिनों ग्रीन बेल्ट पर लोगों ने अपना कब्जा कर रखा है।

दरअसल, सेक्टर 4 आर और 7 डी की डिवाइडिंग के किनारे लगाए गए हरे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा कर वहां के रेडी पटरी और ढाबा संचालकों ने अपना कब्जा कर लिया है ‌। इस वजह से सेक्टर की हरियाली खत्म होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने निगम पर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर निगम और क्षेत्रीय नेताओं की मिलीभगत से कुछ लोग ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा का ढाबा चला रहे हैं तो कुछ दुकान खोल कर बैठे हैं।

ग्रीन बेल्ट पर ढाबे और रेस्टोरेंट का कब्जा, आरडब्लूए के शिकायत के बावजूद भी नहीं हो रही कार्यवाही

सेक्टर 4 आर आरडब्लूए कि पूर्व पदाधिकारी हरीश तनेजा ने बताया कि सेक्टर 4 और 7 के बीच वाली मुख्य सड़क के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट है जहां लोगों ने मनमानी के चलते कब्जा किया हुआ है। इसकी वजह से हरे-भरे पौधों को नुकसान हो रहा है। लोगों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

वही सेक्टर 7d आरडब्लूए के बीके अग्रवाल का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस शहर की ग्रीन बेल्ट खत्म हो रहे हैं। इस बारे में नगर निगम एसडीओ का कहना है कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात करके अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

वही आपको बता देगी जिले की मुख्य राजमार्ग और सड़कें भी अतिक्रमण से अछूती नही है। लोग अपने घरों के बाहर अतिक्रमण कर लेते हैं जिससे सड़क का आधा हिस्सा कवर हो जाता है वहीं शहर के मुख्य बाजारों में भी अतिक्रमण एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। अतिक्रमण की वजह से ट्रैफिक जाम होने की भी आशंका बनी रहती है। नगर निगम बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों का चालान करता है लेकिन इसका भी कुछ खास असर दुकानदारों पर नहीं दिखता और बाजारों की सड़कें रेहड़ी पटरी हो से घिरी रहती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago