Categories: FaridabadReligion

हर धर्म से ऊपर उठ कर किया इस वर्ग के लोगों ने किया राम मंदिर के लिए दान

समाज में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हर धर्म के लोग रहते हैं। लेकिन इसी समाज में एक ऐसा वर्ग के लोग भी रहते है  जो ना तो हिंदू है ना मुस्लिम है सिख है और ना ही ईसाई है।

वह वर्ग इन सभी धर्मों से बहुत ऊंचा है। उस वर्ग की दुआ के लिए हर कोई व्यक्ति हर मुमकिन कोशिश करता है। क्योंकि उनकी दुआ से सैकड़ों की संख्या में घर आबाद हुए हैं।

हर धर्म से ऊपर उठ कर किया इस वर्ग के लोगों ने किया राम मंदिर के लिए दान

वहीं उनकी बद्दुआ से घर बर्बाद होते हुए भी देखे गए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं किन्नर समाज की। सेक्टर 2 में रहने वाले किन्नर संजना बाई ने एक ऐसा कार्य किया है। जिसके आगे किसी भी धर्म का कोई भी व्यक्ति सोच नहीं सकता।

संजना बाई के द्वारा एक लाख 21 हज़ार 121 रुपए राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए दान किए गए हैं। संजना बाई एक गौशाला को चलाती है। यह फरीदाबाद की पहली दानदाता है। जिन्होंने एक लाख से ऊपर का दान राम मंदिर के लिए किया है।

संजना बाई एक गौशाला को चलाती है, जोकि हरियाणा के कैथल जिले में चल रही है। उन्होंने बताया कि गौ माता की सेवा से बड़ी कोई भी सेवा नहीं है। क्योंकि गौ माता की सेवा करने से मन को शांति मिलती है।

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार अगर सुबह के समय पहली रोटी गाय को दे दी जाती है। तो उस घर में हमेशा बरकत होती है और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने बताया कि धर्म आम जनता के लोगों के द्वारा ही बनाया गया है। लेकिन भगवान हर घर में एक बराबर होते हैं। चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने निर्माण के लिए यह धनराशि दी है।

गौ रक्षा युवा दल फरीदाबाद के चेयरमैन अशोक बाबा ने बताया कि संजना बाई पहले से ही धार्मिक प्रवृत्ति की है। जिन्होंने आज दान देकर साथ-साथ लोगों से अपील भी की है, राम मंदिर में अपना योगदान ज्यादा से ज्यादा दे। उन्होंने बताया कि संजना बाई पहली किन्नर है, जो गौशाला को चला रही है।

उन्होंने बताया कि किन्नर के द्वारा जो राशि दी जा रही है। वह कैश के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही किन्नर संजना बाई ने लोगों से भी अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा धनराशि राम मंदिर में दान करें। ताकि आने वाले समय में सभी भक्तजनों के लिए एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago