Categories: FaridabadHealth

बुजुर्ग अपनी सुविधा के अनुसार करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

सोमवार को जिले में तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें अब 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों व 45 साल से 59 साल तक के क्रॉनिक डिजीज से ग्रस्त लोगों को टीका लगवाया जाएगा।

सोमवार को जिले के 5 सरकारी अस्पतालों व पांच निजी अस्पतालों में इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अगर कोई व्यक्ति घर पर रहकर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता है। तो वह आरोग्य सेतु एप और cowin ऐप के जरिए करवा सकता है।

बुजुर्ग अपनी सुविधा के अनुसार करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

लेकिन cowin एप के कई सारे ऑप्शन प्ले स्टोर पर नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओरिजिनल cowin कौन सा है, उनको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से सोमवार को किसी ने भी कॉइन ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।

इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक वेबसाइट के बारे में बताया है। जिसके बाद लोग घर बैठे इस वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं उस वेबसाइट का नाम http://selfregistration.cowin.gov.in पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप पर जाकर भी अप्लाई करवाया जा सकता है।

अपनी सुविधा के अनुसार करे अप्लाई

आप अपने सुविधा अनुसार समय, स्थान और वक्त का चयन कर सकते हैं। जिस समय जिस स्थान और जिस वक्त का चयन करेंगे। उस समय आप जाकर स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवा सकते हैं।

उसके लिए आपको अपने साथ एक फोटो आईडी प्रूफ ले कर जाना होगा। फोटो आईडी प्रूफ से आपकी पूरी जानकारी चेक की जाएगी।

जिसके बाद आपको टीका लगाया जाएगा। टीका लगने के बाद आपको करीब आधे घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। अगर इस दौरान आपको किसी प्रकार की कोई भी परेशानी होती है। तो डॉक्टर तुरंत इलाज करेगा।

सीएमओ डॉ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि तीसरे चरण में बुजुर्गों को टीका लगाया जा रहा है। इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों की की ड्यूटी को बढ़ाया गया है। वहीं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर का भी प्रबंध किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago