छापा मारकर पकड़ी नकली शराब,  दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज , ऑफिसर चॉइस ब्लू कंपनी की थी शराब

क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र की टीम ने अवैध नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में छापा मारकर भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है।

आपको बताते चलें कि थाना छायंसा व थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया में नकली शराब के सेवन से काफी लोगों की मौत हो चुकी है।

छापा मारकर पकड़ी नकली शराब,  दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज , ऑफिसर चॉइस ब्लू कंपनी की थी शराब

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा फरीदाबाद शहर में नकली शराब बनाने वाले को काबू करने के आदेश व पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश मल्होत्रा व सहायक पुलिस आयुक्त  अनिल कुमार के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए पुलिस टीम ने नकली शराब बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

आज सुबह पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई कि डबुआ पाली रोड पर एक फैक्ट्री में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेंद्र की अगुवाई में टीम गठित की गई जिसमें SI असरूद्दीन ,HC सुमित,HC संजय ,CT शिवचरण, ESI जान मोहम्मद ,ड्राइवर प्रभु के साथ एक्साइज इंस्पेक्टर सतवीर सिंह भी शामिल थे।

पुलिस और एक्साइज की टीम ने मौके पर जाकर फैक्ट्री में छापा मारा। नकली शराब का धंधा करने वाले आरोपी पुलिस टीम के आने से पहले ही मौके से फरार हो चुके थे।

पुलिस टीम ने फैक्ट्री के अंदर जाकर जब तलाशी ली तो वहां पर बड़ी मात्रा में शराब बनाने के सामान के साथ नकली ऑफिसर चॉइस ब्लू शराब की 12 पेटियां बरामद की।

नकली शराब के साथ साथ बोतल पर लगने वाले नकली लेबल, हरियाणा आबकारी विभाग की नकली मोहर के होलोग्राम, ऑफिसर चॉइस ब्लू कंपनी के गत्ते की 70 खाली पेटियां, शराब की बोतल पर लगने वाले प्लास्टिक के ढक्कन, बोतल कैंप सीलिंग मशीन, प्लास्टिक की 2 लीटर की बोतल में NOXIOUS SUBSTANCE (नकली शराब बनाने के लिए कैमिकल कलर), करीब 25 /30 लीटर स्प्रिट कैमिकल और शराब की 800 खाली बोतलें बरामद की गई।

इस मामले में सराय ख्वाजा के रहने वाले दो व्यक्तियों ज्ञान सिंह और उनके बेटे तिलक के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

पुलिस अभी मामले में तहकीकात कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago