फरीदाबाद के इन इलाकों में जाएं तो रहें सावधान, झपटमार लूटेरे रहते हैं लूटने को तैयार

जिले में आये दिन झपटमारी की वारदातें सुनने को मिल जाती है। लूटमार के मामलों में भी इज़ाफ़ा हो रहा है। लगातार बढ़ती ऐसी वारदातों से जनता सहम गयी है। शहर में एकाएक चोरी झपटमारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोई भी ऐसा इलाका नहीं है शहर में जहां आप सुरक्षित महसूस कर सकें। 1 दिन में 2-3 वारदातें तो जिले में हो रही हैं।

ऐसे बहुत से इलाके में शहर में जो सुनसान रहते हैं। ग्रेटर फरीदाबाद हो या एनआईटी की कॉलोनी की तरफ। ऐसी सुनसान जगहों पर अपराधी हमेशा आपको लूटने को तत्पर रहते हैं।

फरीदाबाद के इन इलाकों में जाएं तो रहें सावधान, झपटमार लूटेरे रहते हैं लूटने को तैयार

इन इलाकों में अपराधी सबसे अधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।

1, ग्रेटर फरीदाबाद – यहां पर शाम होते ही सड़कों पर वीरानी छा जाती है। ऐसे में अकेले निकलना यहां पर खतरे से खाली नहीं होता है। किसी भी समय आपको अपराधी अपना शिकार बना सकता है।

2, एनआईटी – फरीदाबाद का सबसे प्रसिद्ध इलाका एनआईटी माना जाता है। यहां की मार्किट काफी प्रचलित हैं। लोग यहां दूर – दूर से खरीददारी करने आते हैं। यहां पर अपराधी काफी चौकस रहते हैं। झपटमारी की वारदातें यहां आम बात है।

3, बायपास रोड – इस रोड पर निकलना काफी हिम्मत का काम होता है। यहां लूटेरे अक्सर पेड़ों पर भी चढ़ कर वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे रहते हैं।

4, बल्लभगढ़ बाज़ार – इस इलाके में भी बहुत अधिक स्नेचिंग की घटनाएं होती हैं, जिसका मुख्य कारण बाजार में होने वाली लोगों की भीड़ है। पुलिस की मौजूदगी भी यहां कम है।

5, सेक्टर 30 की सड़क – इस सड़क पर सन्नाटा पसरा रहता है। ऐसे में अक्सर मेट्रो स्टेशन से निकलकर पैदल जाने वाले लोग स्नेचरों का निशाना बनते हैं।

6, ओल्ड फरीदाबाद – यहां भी मार्केट की तरफ अक्सर चोर मोबाइल पर्स व जेवरात छीन कर भाग जाते हैं। यहां की गलियां भी काफी छोटी – छोटी हैं।

7, सेक्टर 12 का क्षेत्र – इस क्षेत्र में भी छापेमारी की वारदातों की संख्या ज्यादा है इसका कारण यहां सड़कों पर पसरा सन्नाटा है। यहां बहुत सी सड़कों पर विरानीयत पसरी रहती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago