ब्लड बैंक में ना रहे खून की कमी इसलिए भनकपुर गांव में तीसरी बार ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित हुआ।

ग्राम पंचायत भनकपुर में आज कोरोना वैश्विक महामारी के चलते तीसरी बार रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन ग्रेटर फरीदाबाद का विशेष सहयोग रहा।

ब्लड बैंक में ना रहे खून की कमी इसलिए भनकपुर गांव में तीसरी बार ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि हरियाणा रेड क्रॉस डिप्टी चैयरमैन *सुषमा गुप्ता* व विशिष्ट अतिथि जिला रेडक्रॉस सचिव *विकास कुमार* ने शामिल हो रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की और कहां की लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान शिविर का आयोजन करना चाहिए, कैम्प में 31 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।भनकपुर सरपंच सचिन मडोतिया ने बताया कि पंचायत समय समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प लगाकर जरूरत मंद की मदद करती है। सरपंच ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है क्योंकि आपके एक यूनिट ब्लड से किसी की जान बचाई जा सकती है।

सिकरोना चौकी इंचार्ज  हुकमचंद ने कहा कि हर 3 महीने में रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से उच्चरक्तचाप सही बना रहता है। हार्टअटैक व अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है।प्रदेश संगठन मंत्री *विमल खंडेलवाल* ने बताया कि रक्तदान करने से हम किसी को नया जीवनदान देते है इसलिए रक्तदान करते रहना चाहिए। विमल खंडेलवाल ने बताया कि जल्द ही और कैम्प लगाकर ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा किया जाएगा। सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए चेहरे पर लगाने के लिए मास्क एवं सैनीटाइजर  देकर स्वच्छता का भी संदेश दिया।

शिविर में भनकपुर सरपंच सचिन मडोतिया,प्रदेश संगठन मंत्री विमल खंडेलवाल ,परिवहन मंत्री के मीडिया सलाहकार जोगेंद्र रावत,सम्मेलन के अध्यक्ष दिलीप बंका, महासचिव मधुसूदन माटोलिया, सिकरोना चौकी इंचार्ज हुकमचंद, सिपाही कुलदीप,हवलदार सुनील, कृष्ण डागर जाजरू,पूर्व सरपंच डालचंद,जीतन रावत, कृपाल वकील,कन्हैया लाल चौकीदार,सुमित छजलाना,बिट्टू,अजय डागर, अमर वर्मा, गौरव चौधरी,कपिल मालपानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago