गस्त के दौरान क्या पुलिस मूँद लेती है अपनी आँखें ? ओयो होटल ने हरियाणा पुलिस को किया अपने साथ शामिल

अगर किसी कंपनी के द्वारा किसी विज्ञापन में हरियाणा पुलिस का लोगो का इस्तेमाल करना है। तो उसके लिए हरियाणा पुलिस या जिले की पुलिस से परमिशन लेनी होती है। जिसकी परमिशन डीसीपी हेडक्वार्टर के द्वारा दी जाती है।

फरीदाबाद जिले में कई जगहों पर ऐसे बोर्ड नजर आएंगे। जहां पर कंपनी के नाम के साथ हरियाणा पुलिस का लोगो लगा होता है।

गस्त के दौरान क्या पुलिस मूँद लेती है अपनी आँखें ? ओयो होटल ने हरियाणा पुलिस को किया अपने साथ शामिल

चाहे वो ट्रैफिक बूथ हो या ट्रैफिक पॉइंट या फिर हम यूं कहें कि बैरिकेट पर भी कई बार आप अस्पताल, कंपनी व होटल के नाम के साथ हरियाणा पुलिस का लोगो लगा होता।

 लेकिन सेक्टर 29 के मोड़ पर एक ऐसा बोर्ड नजर आया है। जिसमें ओयो होटल को प्रमोट करने के लिए हरियाणा पुलिस का लोगो लगाया गया है। क्या इसकी परमिशन डीसीपी हेड क्वार्टर के द्वारा दी गई है।

अगर दी गई है तो ओयो होटल में जो भी घटनाएं इस वक्त हुई है उसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। क्योंकि ओयो होटल में ज्यादातर जो घटनाएं हुई है वह क्राइम से रिलेटेड हुई है। चाहे वह सुसाइड के मामले हो या सेक्स रैकेट के मामले।

फरीदाबाद के निवासी प्रदीप धनकड़ के द्वारा ट्विटर पर एक ट्वीट किया गया है। जिसमें उन्होंने दिखाया है कि आए दिन फरीदाबाद जिले में अवैध ओयो होटल में क्राइम होते हैं, लेकिन आज एक ओयो होटल का बोर्ड देखा जिसमे उसने पुलिस का आधिकारिक लोगो का इस्तेमाल किया हुआ था, समझ में नहीं आया कि पुलिस होटल को प्रमोट कर रही है या होटल पुलिस को जवाबदेही किसकी।

इसके साथ उनके द्वारा एक फोटो भी लगाई गई है। जिसमें एक बोर्ड नजर आ रहा है उस बोर्ड पर सेवा सुरक्षा सहयोग ओयो रूम होटल मून तारा लिखा हुआ है। सेवा सुरक्षा सहयोग के नीचे हरियाणा पुलिस का लोगो लगा हुआ है।

इससे यह माना जा सकता है, पुलिस के सहयोग से ही जिले में ओयो होटल चल रहे हैं। इसके अलावा उन होटलों में जो भी क्राइम घटित हुआ है या घटित होने वाला है। उसकी भनक पुलिस को पहले से थी।

क्योंकि अगर ओयो होटल के लिए आम जनता इतना विरोध करती है, तो पुलिस के द्वारा उसको सपोर्ट क्यों किया जा रहा है। जिले में करीब डेढ़ सौ ओयो होटल खुले हुए हैं। पॉश इलाकों से लेकर गली नुक्कड़ पर हर जगह ओयो होटल का बोर्ड नजर आ जाएगा।

लेकिन आज तक किसी भी ओयो होटल के बोर्ड पर हरियाणा पुलिस का लोगो नही गया । क्या इस होटल के द्वारा पुलिस से परमिशन ली गई है। अगर ली गई है तो किस बिहाव पर उनको यह परमिशन दी गई है।

अगर उन्होंने परमिशन नहीं ली है तो अभी तक पुलिस इस पर क्या कार्रवाई की है। क्योंकि सेक्टर 29 सब्जी मंडी मोड़ के पास जहां यह बोर्ड लगा हुआ है। वही उसी बोर्ड के नीचे हरियाणा पुलिस के कर्मचारी डयूटी देते है। लेकिन उसके बावजूद भी उनकी नजर अभी तक इस बोर्ड की ओर नहीं गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago