Categories: Faridabad

लॉक डाउन में फरीदाबाद जिला प्रशासन एवं जनता के बीच दिखी आपसी तालमेल की कमी

लॉक डाउन के चलते अब तक फरीदाबाद जिले में 200 से अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 7 लोगों की जान इस वायरस के चलते अभी तक फरीदाबाद जिले में जा चुकी है जो पूरे हरियाणा राज्य में किसी भी जिले में सबसे अधिक है।

कोरोना का इतना विकराल रूप जिले में होने के बावजूद भी जिले में किसी भी नियम के पालन में कोई सख्ती नहीं देखने को नहीं मिल रही है जिसका एक बड़ा कारण जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही गाइडलाइन का सही ढंग से जनता के बीच ना पहुंच पाना भी है।

लॉक डाउन में फरीदाबाद जिला प्रशासन एवं जनता के बीच दिखी आपसी तालमेल की कमी

कुछ ऐसे उदाहरण जिनसे जिला प्रशासन और जनता के बीच संपर्क में आभाव का पता चलाता है।

लॉक डाउन के चौथे चरण में राज्य सरकार ने निर्णय लिया कि ऑटो, कैब, टैक्सी इत्यादि को चलाने की छूट दी जाएगी। जिसके लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई लेकिन वह गाइडलाइंस सही ढंग से जिला प्रशासन द्वारा जनता के बीच तक नहीं पहुंचाई गई जिस कारण ऑटो में सामान्य दिनों की भांति लोग सवार हुए दिखे।

इसी प्रकार बीते दिनों भी सैलून पार्लर इत्यादि खोले जाने को लेकर भी सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस और सरकार के निर्णय में तेजी से किए गए फेरबदल की सूचना लोगों तक नहीं पहुंच पाई। जिस कारण दुकानदारों एवं जनता में असमंजस की स्थिति बनी रही।

वही जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई सूचना पुलिस तक भी सही ढंग से नहीं पहुंच पा रही है जिस कारण पुलिस भी सरकारी सूचनाओं को जनता पर लागू करने में असफल साबित हो रही है।

जिले की वर्तमान स्थिति को देखा जाए तो डबुआ एवं जिले की अन्य सब्जी मंडियां कोरोना हॉट स्पॉट बनी हुई है और बड़ी संख्या में मरीज इन मंडियों से सामने आ रहे हैं लेकिन इन मंडियों पर भी नियंत्रण कर पाने में फरीदाबाद जिला प्रशासन असफल साबित होता हुआ नजर आ रहा है जिसका कारण भी आपसी तालमेल की कमी ही है।

वही बात करें कंटेनमेंट जॉन की तो जारी की गई नई कंटेनमेंट जॉन की सूची में जिले के 41 क्षेत्रों को शामिल किया गया है लेकिन इन क्षेत्रों में जाने पर पता चलता है कि वहां पर कंटेनमेंट जॉन जैसी कोई भी स्थिति नहीं है और लोग अपनी मनमर्जी से लॉक डाउन के नियमों का मजाक बना रहे हैं।

लॉक डाउन के दौरान फरीदाबाद जिला प्रशासन प्रवासी मजदूरों की समस्या हल करने में देश के 20 जिलों की सूची में प्रथम स्थान पर रहा है जिसकी सराहना की जानी चाहिए। लेकिन जिला प्रशासन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी की जा रही गाइडलाइंस एवं लॉक डाउन के नियमों की पालना फरीदाबाद जिले की जनता से नहीं करा पा रहा है जिसमें कहीं ना कहीं जनता एवं जिला प्रशासन के बीच संपर्क का अभाव नजर आता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago