फिल्मी अंदाज में पैरो पर गोली चलाने वाले 3 आरोपियों को थाना तिगांव ने धरदबोचा।

आरोपी तिगांव क्षेत्र में 2 वारदात को अंजाम देकर हो गए थे फरार। दिनांक 18 मई 2020 को धर्मेंद्र पुत्र कमल गांव तिगांव ने पुलिस को बयान दिया कि वह दुकानों पर कूलर सप्लाई का काम करता है।

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र की दोस्ती तिगांव निवासी लोकेंद्र से थी काफी दिन पहले लोकेंद्र के साथ धर्मेंद्र का झगड़ा हो गया था।इसी रंजिश के चलते लोकेंद्र अपने दोस्त गौरव के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर पर आकर बारी – बारी दोनों आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में शिकायतकर्ता की अलग-अलग दोनों टांगों पर गोली मारकर फरार हो गए थे। और जाते-जाते कहने लगे कि उन्होंने आकाश को भी गोली मार दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि धर्मेंद्र को गोली मारने से पहले आरोपी लोकेंद्र एवं गौरव और कृष्ण निवासीगण तिगांव ने आकाश को भी गोली मारी थी

फिल्मी अंदाज में पैरो पर गोली चलाने वाले 3 आरोपियों को थाना तिगांव ने धरदबोचा।

आरोपी गौरव और उसके साथी किसी फाइनेंस कंपनी में पैसा कलेक्शन का काम करते हैं। आरोपियों ने रात के समय पीड़ित आकाश के साथ बैठकर शराब पी रहे थे तभी आपस में कुछ कहासुनी होने पर आकाश को गोली मार दी थी।आकाश को गोली मारने के बाद आरोपी गौरव ने अपने दोस्त लोकेंद्र को कहा की कुछ दिन पहले नाई की दुकान में (धर्मेंद्र) शिकायतकर्ता ने भी उसको थप्पड़ मारा था आज धर्मेंद्र से भी बदला लेते हैं।जो कि तीनों आरोपियों ने धर्मेंद्र के पास जाकर उसके भी पैरों में गोली मार दी थी।

तीनों आरोपी  वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।थाना तिगांव पुलिस ने विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।आरोपी गौरव एवं कृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।आरोपी लोकेंद्र से पूछताछ जारी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago