Categories: Faridabad

रविवार के दिन शहर के मुख्य बाजारों में दिखा कुछ ऐसा नजारा

फरीदाबाद में कोरोना के आंकड़ों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है जिसको देखते हुए हरियाणा राज्य सरकार द्वारा लिया गया रविवार को बाजार खोलने का भी वापस ले लिया गया है और फिलहाल रविवार को सभी बाजार बंद रखने की अपील बाजार के दुकानदारों से की गई है।

इसके चलते जब हम ने फरीदाबाद के एनआईटी एक नंबर, बल्लबगढ़ एवं ओल्ड फरीदाबाद मार्केट का दौरा किया तो पाया कि सभी दुकानदारों ने प्रशासन के आदेश अनुसार रविवार को दुकानें बंद रखी है।

रविवार को जब हम ओल्ड फरीदाबाद मार्केट का जायजा लेने पहुंचे तो पाया कि जिला प्रशासन द्वारा आदेशों में किए गए फेरबदल के बाद ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के दुकानदारों ने नियमों का पालन करते हुए दुकानों को बंद रखा और कोई भी दुकान बाजार में खुली हुई नजर नहीं आई।

रविवार के दिन शहर के मुख्य बाजारों में दिखा कुछ ऐसा नजारा

इसी विषय को लेकर जब हमने एनआईटी एक नंबर मार्केट का जायजा लिया तो पाया कि वहां की सभी दुकानदारों ने प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए रविवार के दिन अपनी दुकानें बंद रखी। लेकिन जब कुछ ऐसे दुकानदारों से हमने बात की जिनका घर और दुकान मार्केट में ही है।

तो उन्होंने बताया कि वे शासन प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सभी नियमों का पालन करने के लिए तैयार है लेकिन प्रशासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों कि जानकारी उन तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रही हैं। कभी-कभी वे प्रशासन के निर्णय को फेक न्यूज़ भी समझ लेते हैं और सभी की बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती है।

जिसके बाद पुलिस बल द्वारा उनकी दुकान बंद करवाई जाती है यदि प्रशासन सूचनाओं का प्रसारण करने में तेजी दिखाई तो वे नियमों का पालन अवश्य किया जाएगा।

अंत में जब हम बल्लभगढ़ मार्केट का जायजा लेने पहुंचे तो वहां पर भी एनआईटी नंबर 1 और ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट जैसा ही मिलाजुला हाल देखने को मिला। बाजार की सभी दुकानें बंद देखने को मिली। मार्केट में मेडिकल की दुकानों पर केवल इक्का दुक्का ग्राहक दिखे ओर छुट मिलने के बाद पहली बार बाजार इतना शांत दिखा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago