Categories: Faridabad

फरार चल रहे नकली शराब बनाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र की टीम ने अवैध नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ज्ञान सिंह है जो फरीदाबाद के सराय का रहने वाला है।

2 दिन पहले ही पुलिस ने एक्साइज टीम के साथ मिलकर डबुआ पाली रोड पर स्थित फैक्ट्री में छापा मारकर अवैध नकली शराब बरामद की थी।

फरार चल रहे नकली शराब बनाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

फैक्ट्री चलाने वाले दो मुख्य आरोपी मौके से भाग गए थे और पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहे थे।

12 पेटी नकली शराब के साथ साथ बोतल पर लगने वाले नकली लेबल, हरियाणा आबकारी विभाग की नकली मोहर के होलोग्राम, ऑफिसर चॉइस ब्लू कंपनी के गत्ते की 70 खाली पेटियां, शराब की बोतल पर लगने वाले प्लास्टिक के ढक्कन, बोतल कैंप सीलिंग मशीन, प्लास्टिक की 2 लीटर की बोतल में NOXIOUS SUBSTANCE (नकली शराब बनाने के लिए कैमिकल कलर), करीब 25 /30 लीटर स्प्रिट कैमिकल और शराब की 800 खाली बोतलें बरामद की गई थी।

इस मामले में सराय ख्वाजा के रहने वाले दो व्यक्तियों ज्ञान सिंह और उनके बेटे तिलक के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं व भारतीय दंड संहिता की धारा 6A,72A, 467 , 468,420 ,470,471 , 474 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गुप्त सूत्रों की सहायता से पुलिस ने ज्ञान सिंह पुत्र जयंती प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी दो तीन मुकदमों में जेल की हवा खा चुका है।

आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी के बेटे तिलक की तलाश कर रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago