Categories: FaridabadHealth

एक हफ्ते में फिर बदले कंटेनमेंट जोन की लिस्ट, 10 की बजाय 12 तक पहुचीं संख्या

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को नई कंटेनमेंट जोन लिस्ट की घोषणा की गई है। जिसमें 12 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। बताया जा रहा है इस लिस्ट में संजय कॉलोनी, सेक्टर 17 और सेक्टर 11 को जोड़ा गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को एक कंटेनमेंट जोन लिस्ट घोषित की गई थी। जिसमें जिले के 10 जोन को कंटेनमेंट जोन के अंदर रखा गया था।

एक हफ्ते में फिर बदले कंटेनमेंट जोन की लिस्ट, 10 की बजाय 12 तक पहुचीं संख्या

लेकिन मंगलवार को दोबारा से एक नई कंटेनमेंट जोन के लिए घोषित की गई है। जिसमें 10 की बजाय अब 12जोन रखे गए हैं। जिसमें एनआईटी तीन नंबर, एनआईटी पांच नंबर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 7, सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 28,  सेक्टर 15, संजय कॉलोनी, सेक्टर 16, सेक्टर 17 व सेक्टर 11 रखा गया है।

इन सेक्टरों में कुछ मकानों को कंटेनमेंट जोन के अंदर घोषित किया गया है। जो कि एक गली के अंदर हो सकते हैं या पिछली गली में भी हो सकते हैं। एक गली से कम से कम 4 से 5 मकानों को कंटेनमेंट जोन के अंदर रखा गया है।

डिप्टी सीएमओ डॉ राम भगत ने बताया कि कंटेनमेंट जोन जो लिस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के द्वारा घोषित की गई है। उसमें सबसे ज्यादा कोविद-19 के मरीज पाए गए हैं। इसीलिए उस एरिया को कंटेनमेंट जोन के अंदर रखा गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के अनुसार कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह के नियमों को सख्ती से पालन करना होगा। अगर लापरवाही बरती गई तो कार्यवाही भी हो सकती है।

क्योंकि देश के कई राज्यों में कोविद के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूरी सावधानी बरती जा रही है। कुछ दिन पहले दिल्ली और गुड़गांव में भी कोविद के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

इसीलिए फरीदाबाद जिले के द्वारा भी पूरी तैयारी की जा रही है। ताकि यहां पर भी कोविद के मरीजों की संख्या में किसी प्रकार का कोई इज़ाफ़ा न हो।

जिला मजिस्ट्रेट यशपाल यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन में 1000 मीटर क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में 200 मीटर क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago