Categories: CrimeFaridabad

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने दिल्ली के सीएम को जान से मारने की धमकी दे डाली, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

शराब का सेवन तो हर कोई करता है। लेकिन कोई इस तरीके से उच्च अधिकारी या फिर यूं कहें कि सीएम को जान से मारने की धमकी दे देगा ऐसा पहले बार देखने को मिला है।

शराब पीने के बाद लोग अपने परिवार में झगड़ा करते हैं या आसपास रहने वाले लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं।

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने दिल्ली के सीएम को जान से मारने की धमकी दे डाली, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

लेकिन सोमवार देर रात करीब 11:00 बजे फरीदाबाद के रहने वाले एक शराबी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद डीसीपी अपनी पुलिस फोर्स के साथ शराबी को पकड़ने के लिए जगह-जगह भटकती रही।

नई दिल्ली डिस्टिक डीसीपी ईश सिंगल के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 11:00 बजे संसद मार्ग इलाके में पीसीआर को फोन करके कहा गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए उसे हथियार व गोला-बारूद उपलब्ध करा गया है।

जिसके बाद पुलिस के द्वारा जिस नंबर से फोन आया था। उसकी जांच की गई। जांच में पता चला कि वह मोबाइल नंबर कृष्णा गली पहाड़गंज के रहने वाले पप्पू के नाम पर है। पुलिस के द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी की गई।

लेकिन वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि वह पिछले कई सालों से उक्त स्थान पर नहीं रह रहा है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा देर रात तक मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करते रहे। ट्रेस करने के बाद उक्त आरोपी को मंगलवार की सुबह फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पप्पू ने बताया कि वह नशा और शराब का आदी है।

पिछले कई सालों से वह अपनी बहन जो कि फरीदाबाद में रहती है, वहां रह रहा है। उसने बताया कि वह शादीशुदा नहीं है। सोमवार को ज्यादा शराब पीने की वजह से उसने सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी फोन पर डे डाली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही को शुरू कर दिया है। इससे पहले भी सीएम अरविंद केजरीवाल को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago