मौत के मुंह में रहने को मजबूर है इस मकान के लोग

करीब 1 साल से मौत के मुंह में रहने को मजबूर है सुंदर कॉलोनी नरेला रोड पर बना यह मकान। क्योंकि उस मकान के सामने एक बिजली का खंभा लगा हुआ है जो कि 1 साल से गिरने की कगार पर है। वह खंबा घर पर पूरी तरह से डिपेंडेंट है।

अगर घर की दीवार को हटा दिया जाए, तो खंबा किसी भी समय गिर सकता है। इसको लेकर मकान मालिक के द्वारा कई बार बिजली विभाग को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

सुंदर कॉलोनी नंगला रोड मकान नंबर 136 में रहने वाले रविंद्र ठाकुर ने बताया कि वह पिछले 1 साल से बिजली विभाग को शिकायत कर रहे हैं। लेकिन उनके द्वारा सिर्फ फोन के जरिए आश्वासन देकर ही रह जाते हैं।

आश्वासन के बाद भी जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया ट्विटर पर उन्होंने ट्वीट करके बताया कि मैंने बिजली बोर्ड में कंप्लेंट की थी।

मौत के मुंह में रहने को मजबूर है इस मकान के लोग

इसके अलावा ऑनलाइन कॉल करके की कंप्लेंट की थी, जिसका नंबर है 1912। लेकिन उसके बावजूद भी कोई रिस्पांस नहीं आया है। उनके मकान के गेट पर लगा खंबा पूरी तरह से घर की पहली मंजिल पर टिका हुआ है। उनकी इस शिकायत पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है।

रविंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग को कई बार लिखित वा फोन के थ्रू शिकायत की है। लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उनका मकान दो मंजिला है। पहली मंजिल पर बिजली का खंबा टीका होने की वजह से वहां पर उनके परिवारवाले बहुत ही कम जाते हैं। क्योंकि उस खंभे पर हाई वोल्टेज की तारे भी जा रही है।

जिसकी वजह से कोई हादसा हो सकता है। इसी वजह से उनके परिवार जन उस एरिया में नहीं जाते हैं, खासकर बच्चे । रविंद्र ने बताया कंप्लेंट करने के बाद बिजली विभाग की ओर से फोन तो जरूर आता है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ और नहीं दिया जाता है।

कभी कहते हैं कि ठेकेदार नहीं है, तो कभी कहते हैं कि ठेकेदार बदल गया है। पिछले 1 साल से वह यही सब सुनते आ रहे हैं। लगता है कि बिजली विभाग कोई हादसे का इंतेज़ार कर रहा है। जिसके बाद ही शायद उस खंभे को बदला जाएगा।

सब डिविजन जवाहर कॉलोनी के जेई वीरेंद्र ने बताया कि सुंदर कॉलोनी नंगला रोड का जो पोल झुका हुआ है उसका एस्टीमेट पास कर दिया गया है। सामान जैसे ही आ जाएगा उसे तुरंत बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि इस हफ्ते वह काम हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago