Categories: Faridabad

मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे के चलते आज हो सकती है बाईपास पर सबसे बड़े तोड़फोड़

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के चलते फरीदाबाद के बाईपास रोड पर सबसे बड़ी तोड़फोड़ आज हो सकती है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 8 से लेकर सेक्टर 13 बाईपास के पास तक लगभग 143 निर्माणों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें तोड़ा जाएगा।

मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे के चलते आज हो सकती है बाईपास पर सबसे बड़े तोड़फोड़

एचएसवीपी प्रशासक प्रदीप के द्वारा बताया गया है कि बाईपास रोड को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का हिस्सा बनाया गया है। जिसके तहत सड़क को 12 लेन किया जाएगा। इसी मुहिम में एन एच ए आई ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से लगभग 70 मीटर चौड़ा कब्जा को मुक्त कराने के लिए मांग की है।

इसको लेकर एचएसबीपी के द्वारा निशानदेही भी की जा चुकी है। सेक्टर 8 से लेकर सेक्टर 13 तक डेढ़ किलोमीटर हिस्से में लगभग 143 निर्माणों को चयनित किया गया है। जिन्हें गुरुवार को तोड़ा जा सकता है। इन अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए एचएसवीपी के द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है।

यही नहीं तोड़फोड़ के चलते अधिकारियों को आने वाले 10 दिनों के अंदर दिनों तक किसी प्रकार की कोई छुट्टी ना लेने के निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। इस तोड़फोड़ में तीन एक्सईएन,एसडीओ व जेई के द्वारा देखने की जाएगी।

तोड़फोड़ के दौरान एचएसवीपी के द्वारा पुलिस बल की भी मांग की गई है।  पुलिस प्रशासन के द्वारा करीब 12 सौ पुलिसकर्मी की मांग की है। जिसमें ढाई सौ महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। बताया जा रहा है इन निर्माणों की वजह से एक्सप्रेस वे का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

एक्सप्रेस के साथ-साथ सीवर, पेयजल लाइन व बिजली की लाइन भी डाली जाएगी। इसीलिए जल्द से जल्द जमीन को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों से मंजूरी लेने जा चुकी है।

कुछ दिन पहले इसी कड़ी में सेक्टर 8 के बाईपास पर बने मंदिर व कब्रिस्तान की दीवार को भी तोड़ा गया था।वह के लोगों को  अल्टीमेटम भी दिया गया था कि वह जल्द से जल्द इस जगह को खाली कर दें। अब देखना यह है कि मंदिर व कब्रिस्तान की जो दीवारों को तोड़ा गया था। क्या अब उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago