Categories: Faridabad

कल रहेगा नगर निगम का काम ठप, कुछ घण्टे झेलनी पड़ सकती है परेशानी

मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पर अतिरिक्त सहायक कमिश्नर इंद्रजीत कुलेरिया के खिलाफ कर्मचारी व अधिकारियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा उनके द्वारा करीब 1 महीने से कुछ मांगों को लेकर भी नगर निगम आयुक्त को अवगत करवाया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।

म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एम्पलाइज फेडरेशन फरीदाबाद के प्रधान रमेश कुमार जागलान ने बताया कि अधिकारियों के पास तो हर प्रकार की सुविधा मौजूद है। लेकिन उनसे छोटे कर्मचारियों के पास बैठने तक के लिए कुर्सी और पीने का पानी भी मौजूद नहीं है ।

कल रहेगा नगर निगम का काम ठप, कुछ घण्टे झेलनी पड़ सकती है परेशानी

उन्होंने बताया कि बैठने के लिए कुर्सी और पीने की पानी की सुविधा के लिए वह कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

उन्होंने बताया नगर निगम परिसर में जो सिंडिकेट बैंक व केनरा बैंक बने हुए हैं, उनको वही रहने दे ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। इसके अलावा जिन कर्मचारियों की एसीपी लंबित है, उन्हें एसीपी का लाभ दिया जाए।

वही जिले में जितने भी है सेक्टर बने हुए हैं और उन सेक्टरों में जितने भी पाक बने हुए हैं उसकी देखरेख का कार्य उद्यान विभाग को दिया जाए। नगर निगम 3 जोन में बटा हुआ है। फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ इन तीनों जोनों में पीने के पानी की सुविधा और पानी के डिस्पेंसर की सुविधा लगाई जाए।

उन्होंने बताया कि पहले उद्यान व मैकेनिकल विभाग के कर्मचारियों को साफ सफाई के लिए तेल व साबुन आदि दिया जाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से उनको तेल का साबुन नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से वह कर्मचारी अपने पैसे से खरीद कर अपने आपको साफ कर रहा है।

वही महासचिव महेंद्र कुमार का कहना है कि इलेक्ट्रीशियन के द्वारा जो भी कार्य किया जाता है। वह भी एक जोखिम भरा कार्य है। लेकिन उसके बावजूद भी इलेक्ट्रीशियन को सीवरमैन की तरह किसी प्रकार का कोई जोखिम भत्ता नहीं दिया जाता है।

उनकी मांग है कि इलेक्ट्रीशियन को भी जोखिम बता दिया जाए क्योंकि वह भी बिजली से भरा जोखिम काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वह शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के अलावा फील्ड में भी किसी प्रकार का कोई भी काम नहीं होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago