Categories: Faridabad

क्या जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा आगामी हरियाणा का बजट, दुष्यंत चौटाला ने दिया यह बयान

ग्रीवेंस रिड्रेसल कमिटी की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश का बजट इस बार ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार बजट सत्र 5 मार्च से शुरू होगा और बजट सत्र में पंचग्राम योजना तथा ग्लोबल सिटी को सिरे चढ़ाने का काम किया जाएगा।

दरअसल, प्रदेश स्तरीय ग्रीवेंस रिड्रेसल कमिटी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला हाल ही में फरीदाबाद पहुंचे थे तथा कमेटी की बैठक ली। बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा आश्वासन दिया। दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद को एक सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि इस बार बजट सत्र में किसानों और खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा वहीं केजीपी एक्सप्रेस वे पर भी 5 नए शहर बसाने की योजना है।

क्या जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा आगामी हरियाणा का बजट, दुष्यंत चौटाला ने दिया यह बयान

इन शहरों को बसाने के लिए पचास हजार हेक्टेयर की जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें फरीदाबाद, पलवल, रोहतक रेवाड़ी झज्जर जैसे जिलों की जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। वही आपको बता दें कि हाल ही में नगर निगम द्वारा बजट 2021 – 22 को पेश किया गया है जिसको लेकर पार्षदों में काफी नाराजगी दिखी हालांकि काफी गहमागहमी के बाद बजट को पास कर दिया गया है। आपको बता दें कि वार्ड के विकास के लिए सीएम फंड आवंटित राशि करीब 1 साल की देरी से पार्षदों के पास पहुंची है वहीं देरी की वजह से वार्ड के विकास भी देरी से हो रहे हैं।

आपको बता दें कि इस बार का बजट पिछले वर्ष के बजट से काफी ज्यादा है। निगम के अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग राशि आवंटित की गई है। सदन में पदेन सदस्य के रूप में विद्यमान विधायक नीरज शर्मा ने भी बजट को लेकर अपना विरोध प्रकट किया है उन्होंने कहा है कि 100 रूपए के बजट में 52 रुपए स्वयं पर खर्च हो रहे हैं तो 48 रूपए में किस प्रकार का विकास हो पाएगा।


ऐसे में यह सोचने वाली बात होगी कि जब निगम का बजट ही पार्षदों को पसंद नहीं आया तो आगामी आने वाले प्रदेश बजट में जनता का किस तरह की प्रतिक्रिया होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago