27 फरवरी को हरियाणा के जुलाना गांव से जेजीपी विधायक अमरजीत ढांडा को सिवाहा गांव में हुए भंडारे में बुलाना इस कदर हावी हो गया कि दो पक्षों में फायरिंग हो गई। जिसमें 7 लोग घायल तक हो गए। घटना के बाद घायल हुए सभी व्यक्तियों को जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूरे मामले की जानकारी लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। उक्त पूरे मामले पर जींद की डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि फिलहाल अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

डीएसपी ने बताया कि फिलहाल घटना में घायल हुए सातों व्यक्तियों को नागरिक हस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज करवाया जा रहा है।
दरअसल, सिवाहा गांव ले हुए भंडारे में जेजेपी विधायक का आना गांव के दूसरे पक्ष को खलने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों में बवाल मच गया और यही बवाल पंचायतों तक पहुंचा। बावजूद इसके बुधवार को जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा को गांव में बुलाने को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आए तो फिर क्या था,
दोनों पक्षों में जबरदस्त बहस के बाद हुई फायरिंग के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दोनों पक्षों के 7 लोग इस बवाल में घायल हो गए और इसके साथ ही सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
गौरतलब, केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से सिवाहा गांव के लोगों ने बीजेपी और जेजेपी नेताओं के बहिष्कार का ऐलान किया हुआ था।
ऐसे में गांव के भंडारे में जेजेपी विधायक को बुलाने से दूसरे पक्ष में नाराजगी देखी जा सकती थी। यही नाराजगी देखते ही देखते लड़ाई और लड़ाई से फायरिंग में तब्दील हो गई पता ही चला।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…