Categories: Politics

प्रदेश के युवाओं के हित में 75 प्रतिशत रोजगार बिल की मंजूरी के लिए जताया आभार

चंडीगढ़: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य के युवाओं के हित में 75 प्रतिशत रोजगार बिल की मंजूरी के लिए महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का आभार प्रकट किया हैं।

वीरवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ जेजेपी नेता राजभवन जाकर राज्यपाल से मिले व उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री अनूप धानक व जेजेपी विधायक जोगी राम सिहाग भी मौजूद रहे।

प्रदेश के युवाओं के हित में 75 प्रतिशत रोजगार बिल की मंजूरी के लिए जताया आभार

मुलाकात के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 प्रतिशत हरियाणवी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया,

जिस पर महामहिम ने विश्वास के साथ अपनी सहमति जताते हुए अनुमति दी और ऐतिहासिक मुहर लगाई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्यपाल की स्वीकृति के लिए हमारे संगठन का एक-एक साथी उनका आभार जताता है।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर शुक्रवार से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में भी राज्यपाल का धन्यवाद किया जाएगा। वहीं डिप्टी सीएम ने बजट सत्र पर कहा कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक होगी जिसमें सत्र में पेश होने वाले बिलों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago